धर्म-अध्यात्म

Shiv Mantra : सावन के महीने में अगर ये काम कर लिया तो सालभर रहेंगे खुश

Tara Tandi
20 July 2024 11:51 AM GMT
Shiv Mantra : सावन के महीने में अगर ये काम कर लिया तो सालभर रहेंगे खुश
x
Shiv Mantra ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल सावन का आरंभ 22 जुलाई दिन सोमवार से होने जा रहा है और इस माह का समापन 19 अगस्त दिन सोमवार को हो जाएगा। यह महीना भगवान शिव को समर्पित है धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्रावण मास भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना है इस पवित्र मास में भक्त भोलेनाथ की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं सावन में पड़ने वाला सोमवार भी खास माना जाता है
इस दौरान महिलाएं पूजा पाठ
और व्रत करती है ऐसा करने से शिव शंकर की कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा अगर इस महीने में भोलेनाथ के कुछ चमत्कारी और शक्तिशाली मंत्रों का जाप भक्ति भाव से किया जाए तो सालभर खुशी से व्यतीत होते हैं और किसी तरह की कोई समस्या नहीं होती है इसके अलावा मनोकामनाएं भी पूरी हो जाती है तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं शिव के चमत्कारी मंत्र।
सावन में करें शिव मंत्रों का जाप—
भगवान शिव का गायत्री मंत्र—
अगर सावन के महीने में इस शिव इस मंत्र का जाप किया जाए तो मानसिक तनाव दूर हो जाता है और बौद्धिक क्षमता का भी विकास होता है इसके अलावा मनोकामना पूर्ति के लिए भी इस मंत्र का जाप किया जा सकता है।
शिव का महामृत्युंजय मंत्र—
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
भोलेनाथ के इस मंत्र का जाप करने से मोह माया से मुक्ति मिलती है इससे अकाल मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है और कई तरह के विकार भी दूर होते हैं।
भगवान शिव का ध्यान मंत्र—
करचरण कृतं वाक्कायजं कर्मजं वा । श्रवणनयनजं वा मानसं वापराधं । विहितमविहितं वा सर्वमेतत्क्षमस्व । जय जय करुणाब्धे श्रीमहादेव शम्भो ॥
भगवान शिव का पंचाक्षरी मंत्र—
नम: शिवाय
भगवान शिव के अन्य चमत्कारी मंत्र—
ॐ हौं जूं सः ।।
श्री महेश्वराय नम:।।
श्री सांबसदाशिवाय नम:।।
श्री रुद्राय नम:।।
ॐ नमो नीलकण्ठाय नम:।।
Next Story