धर्म-अध्यात्म

Shiv Mandir: दुनिया का इकलौता मंदिर में 8 स्वरूपों में दर्शन है महादेव

Tara Tandi
23 Jan 2025 10:59 AM
Shiv Mandir: दुनिया का इकलौता मंदिर में  8 स्वरूपों में दर्शन है महादेव
x
Shiv Mandir ज्योतिष न्यूज़ : भारत में महादेव के मंदिरों की कमी नहीं है जो भक्तों की आस्था और श्रद्धा का केंद्र मानी जाती है लेकिन आज हम आपको भगवान भोलेनाथ के एक ऐसे मंदिर के बारे में बता रहे हैं जहां शिव के आठ अलग अलग स्वरूपों के दर्शन एक साथ हो जाते हैं।
इस मंदिर में स्थापित शिव प्रतिमा के जैसी कोई दूसरी प्रतिमा दुनिया में नहीं है बता दें कि मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक ऐसा मंदिर है जहां शिव के आठ स्वरूपों के एक साथ दर्शन मिलते हैं इस मंदिर में भगवान शिव की अष्टमुखी प्रतिमा विराजमान है, तो आज हम आपको इसी मंदिर से जुड़ी जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं।
महादेव के इस मंदिर में स्थापित शिव प्रतिमा को जागृत माना गया है इस मूर्ति को देखकर लगता है कि यहां केवल एक प्रतिमा नहीं बल्कि साक्षात् शिव हैं जिनके अलग अलग भाव स्पष्ट रूप में देखे जा सकते हैं इसमें भगवान शिव जी शर्व, भव, रुद्र, उग्र के साथ ही भीम, पशुपति, ईशान व महादेव के रूप में दर्शा रहे हैं। भोलेनाथ की यह प्रतिमा अष्ट तत्वों से ​मिलकर बनाई गई है। विशेष यह ​है कि जिस भी ओर से शिव प्रतिमा को देखा जाए वो अलग ही दिखाई पड़ती है।
महादेव की इस मूर्ति की तुलना पशुपतिनाथ जी की प्रतिमा से की जाती है इसे पशुपतिनाथ जी का रूप भी माना जाता है। आपको बता दें​ कि भगवान शिव का यह मंदिर सुबह 6 बजे खुलता है और पहली आरती 7 बजकर 30 मिनट पर होती है इसके अलावा रात को 9 बजकर 30 मिनट पर इस मंदिर को बंद कर दिया जाता है।
Next Story