धर्म-अध्यात्म

Shardiya Navratri: इन अद्भुत संयोग में करें कलश स्थापना

Tara Tandi
3 Sept 2024 5:22 PM IST
Shardiya Navratri: इन अद्भुत संयोग में करें कलश स्थापना
x
Shardiya Navratri ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन शारदीय नवरात्रि को बेहद ही खास माना गया है जो कि देवी साधना आराधना का त्योहार होता है यह पूरे नौ दिनों तक चलता है जिसमें मां दुर्गा के नौ अलग अलग स्वरूपों की पूजा अर्चना और व्रत किया जाता है। मान्यता है कि नवरात्रि के पावन दिनों में माता रानी की पूजा करने से जीवन की दुख परेशानियों का अंत हो जाता है और सुख समृद्धि आती है।
इस साल शारदीय नवरात्रि का आरंभ 3 अक्टूबर से हो जाएगा और इसका समापन 12 अक्टूबर को होगा। इस दौरान देवी साधना करने से साधक को उत्तम फलों की प्राप्ति होती है और दुख परेशानियां दूर हो जाती हैं। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा शारदीय नवरात्रि पर कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त—
पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 3 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 15 मिनट से लेकर सुबह 7 बजकर 22 मिनट तक का है। वही अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 46 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक का है वही इन शुभ योगों और मुहूर्त में कलश स्थापना करना लाभकारी होगा।
शारदीय नवरात्रि की तारीख—
03 अक्टूबर 2024- मां शैलपुत्री की पूजा
04 अक्टूबर 2024- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
05 अक्टूबर 2024- मां चंद्रघंटा की पूजा
06 अक्टूबर 2024- मां कूष्मांडा की पूजा
07 अक्टूबर 2024- मां स्कंदमाता की पूजा
08 अक्टूबर 2024- मां कात्यायनी की पूजा
09 अक्टूबर 2024- मां कालरात्रि की पूजा
10 अक्टूबर 2024- मां सिद्धिदात्री की पूजा
11 अक्टूबर 2024- मां महागौरी की पूजा
12 अक्टूबर 2024- विजयदशमी (दशहरा)
Next Story