धर्म-अध्यात्म

Shardiya Navratri 2021: शरद नवरात्रि पर इस बार 'डोली' पर सावर होकर आएंगी माता, जानें कब है 'नवरात्रि' का पर्व

Tulsi Rao
5 Sep 2021 3:32 PM GMT
Shardiya Navratri 2021: शरद नवरात्रि पर इस बार डोली पर सावर होकर आएंगी माता, जानें कब है नवरात्रि का पर्व
x
Shardiya Navratri 2021 Mata Ki Sawari: शरद नवरात्रि का पर्व आने वाला है. नवरात्रि में माता की सावरी का विशेष अर्थ होता है. इस बार माता किस पर सावर होकर आ रही है, जानते हैं.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Navratri 2021 Start and End Date, Sharad Navratri 2021: हिंदू धर्म में नवरात्रि के पर्व का विशेष महत्व है. माता के भक्तों को अब शरद नवरात्रि का इंतजार है. पंचांग के अनुसार शरद नवरात्रि कब से आरंभ हो रहे हैं आइए जानते हैं-

शरद नवरात्रि 2021 में कब है ?
पंचांग के अनुसार नवरात्रि का पर्व 07 अक्टूबर 2021, गुरुवार से आरंभ होगा. इसे शरद नवरात्रि कहा जाता है. शरद नवरात्रि का पर्व 15 अक्टूबर 2021 को समाप्त होगा.
दुर्गा पूजा कलश स्थापना कब है 2021?
नवरात्रि पर कलश स्थापना पंचांग के अनुसार 07 अक्टूबर 2021, गुरुवार के दिन किया जाएगा. कलश स्थापना के साथ ही नवरात्रि के पर्व की विधि पूर्वक शुरूआत मानी जाती है.
शरद नवरात्रि 2021 में माता की सवारी
नवरात्रि के पर्व में माता की सवारी का विशेष महत्व बताया गया है. माता की सवारी नवरात्रि के प्रथम दिन से ज्ञात की जाती है. इस बारे में शास्त्रों में भी वर्णन मिलता है. माता की सवारी के बारे में देवीभाग्वत पुराण में बताया गया है.
शशि सूर्य गजरुढा शनिभौमै तुरंगमे।
गुरौशुक्रेच दोलायां बुधे नौकाप्रकीर्तिता॥
देवी भाग्वत पुराण के अनुसार नवरात्रि की शुरुआत सोमवार या रविवार को हो तो इसका अर्थ है कि माता हाथी पर सवार होकर आएंगी. शनिवार और मंगलवार को माता अश्व यानी घोड़े पर सवार होकर आती हैं. इसके साथ जब गुरुवार या शुक्रवार को नवरात्रि का पर्व आरंभ हो तो इसका अर्थ ये है कि माता डोली पर सवार होकर आएंगी. इस बार शरद नवरात्रि का पर्व गुरुवार से आरंभ हो रहा है. इसका अर्थ ये है कि इस बार माता 'डोली' पर सवार होकर आएंगी.
नवरात्रि 2021
नवरात्रि प्रारंभ- 7 अक्टूबर 2021, गुरुवार
नवरात्रि नवमी तिथि- 14 अक्टूबर 2021, गुरुवार
नवरात्रि दशमी तिथि- 15 अक्टूबर 2021, शुक्रवार
घटस्थापना तिथि- 7 अक्टूबर 2021, गुरुवार


Next Story