धर्म-अध्यात्म

शारदीय नवरात्रि: राशि अनुसार करें मंत्र जाप, दूर होंगे सारे कष्ट

Tara Tandi
13 Oct 2026 7:37 PM IST
शारदीय नवरात्रि: राशि अनुसार करें मंत्र जाप, दूर होंगे सारे कष्ट
x
Shardiya Navratri ज्योतिष नई : शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि दिन के अनुसार देवी की आराधना करने से भक्तों को सुख-समृद्धि और सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। वहीं, ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, अपनी राशि के अनुसार देवी के मंत्रों का जाप करना भी शुभ माना जाता है। इससे ग्रहों की अनुकूलता और जीवन में सकारात्मकता की कामना की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि शारदीय नवरात्रि में राशि के अनुसार किन देवी की पूजा करनी चाहिए और कौन-से मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है।
मेष राशि के लोग ॐ ह्रीं उमायै नमः या ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः मंत्र का जाप कर सकते हैं। इसे शुभ माना जाता है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है और मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
वृषभ राशि के लोग ॐ क्रां क्रीं क्रूं कालिकायै नमः या ॐ क्रीं कालिकायै नमः। मंत्र का जाप कर सकते हैं।
मिथुन राशि के लोग ॐ ह्रीं स्त्रीं हूं फट्। या ॐ दुं दुर्गायै नमः मंत्र का जाप कर सकते हैं। इससे मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है।
कर्क राशि के लोगश्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का जाप कर सकते हैं।इससे सुख-समृद्धि बढ़ती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
सिंह राशि के लोग ॐ ऐं महासरस्वत्यै नमः मंत्र का जाप कर सकते हैं। इससे बुद्धि और ज्ञान में वृद्धि होती है।
कन्या राशि के लोग ॐ शूलधारिण्यै नमः मंत्र का जाप कर सकते हैं। इसे शुभ माना जाता है।
तुला राशि के लोग ॐ ह्रीं महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का जाप कर सकते हैं। इसे शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
वृश्चिक राशि के लोग ॐ शक्तिरूपायै नमः या ॐ क्लीं कामाख्यै नमः मंत्र का जाप कर सकते हैं। इसे शुभ माना जाता है।
धनु राशि के लोग ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे मंत्र का जाप कर सकते हैं इससे नकारात्मकता दूर करने और जीवन में सुख-शांति बनाए रखने की कामना की जाती है।
मकर राशि के लोग ॐ पां पार्वत्यै नमः। मंत्र का जाप कर सकते हैं। इससे मां पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
कुंभ राशि के लोग क्लीं ऐं श्रीं कालिकायै नमः। मंत्र का जाप कर सकते हैं। इसे शुभ माना जाता है।
मीन राशि के लोग ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं दुर्गायै नमः। मंत्र का जाप कर सकते हैं। इसे शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है।
Next Story