धर्म-अध्यात्म

Sharad Purnima 2021: जानिए ग्रहों की स्थिति और चंद्रोदय का समय

Ritisha Jaiswal
19 Oct 2021 12:19 PM IST
Sharad Purnima 2021: जानिए ग्रहों की स्थिति और चंद्रोदय का समय
x
शरद पूर्णिमा का पावन पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। इसे कोजागरी और रास पूर्णिमा भी कहा जाता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | शरद पूर्णिमा का पावन पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। इसे कोजागरी और रास पूर्णिमा भी कहा जाता है। उत्थान ज्योतिष संस्थान के निदेशक ज्योतिर्विद पं दिवाकर त्रिपाठी के अनुसार पूर्णिमा के दिन चंद्रमा सोलह कलाओं से पूर्ण और पुण्यदायक होता है। इस दिन चंद्रमा पृथ्वी से काफी निकट होता है। मान्यता है कि इस दिन आकाश से अमृत वर्षा होती है।

तिथि का मान आज-
पूर्वांचली के अनुसार, 19 अक्टूबर को सूर्योदय सुबह 06 बजकर 19 मिनट पर होगा और चतुर्दशी तिथि का शाम सायंकाल 06 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। इसके बाद प्रदोषकाल और रात्रि पूर्णिमा रहेगी। मंगलवार को शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। वैसा पूर्णिमा का मान बुधवार 20 अक्टूबर को शाम 07 बजकर 37 मिनट तक है।
शरद पूर्णिमा पर ग्रहों की स्थिति-
राहु वृषभ राशि में हैं। कन्‍या राशि में बुध और मंगल हैं। तुला राशि में सूर्य, केतु और शुक्र वृश्चिक राशि में हैं। गुरु और शनि मकर राशि में हैं। चंद्रमा मीन राशि में चल रहे हैं। ग्रहों की स्थिति पहले से थोड़ी बेहतर कही जाएगी लेकिन सूर्य का नीच का होना आम जनमानस के लिए अच्‍छा नहीं माना जाता है। चार अलग-अलग समूहों में ग्रह बंटे हुए हैं। इनमें सूर्य और राहु अकेले हैं। चंद्रमा हर सवा दो दिन पर परिक्रमा करते रहते हैं। अच्‍छी बात यह है कि अभी कोई वक्री नहीं है लेकिन इनका परस्‍पर विरोधी समूह में होना अच्‍छी बात नहीं है।
चंद्रोदय का समय-
चन्द्रोदय - Oct 19 5:20 PM
चन्द्रास्त - Oct 20 5:55 AM




Next Story