धर्म-अध्यात्म

Shanischari Amavasya: 6 राशियों के लिए खुशखबरी के संकेत, जानें क्या बदल सकता है भाग्य

nidhi
4 May 2026 12:52 PM IST
Shanischari Amavasya: 6 राशियों के लिए खुशखबरी के संकेत, जानें क्या बदल सकता है भाग्य
x
शनिश्चरी अमावस्या
Sun Transit In Taurus 2026 : ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा सूर्य का राशि परिवर्तन एक अत्यंत प्रभावशाली घटना मानी जाती है. 15 मई 2026 को सूर्य देव मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. खास बात यह है कि यह गोचर शनिश्चरी अमावस्या से ठीक पहले हो रहा है, जो इसकी शुभता को कई गुना बढ़ा देता है. सूर्य का यह राशि परिवर्तन मेष, कर्क समेत 6 राशियों के लिए गोल्डन पीरियड की शुरुआत साबित होगा.
सूर्य गोचर का महत्व और प्रभाव
सूर्य जब वृषभ राशि में आते हैं, तो इसे वृषभ संक्रांति कहा जाता है. इस गोचर से न केवल आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, बल्कि सरकारी कार्यों और करियर में मान-सम्मान भी बढ़ता है. शनि और सूर्य के बीच का यह विशेष संयोग जातकों के जीवन से आर्थिक तंगी को दूर करने और अटके हुए कामों को गति देने वाला माना जा रहा है.
इन 6 राशियों को मिलेगा बंपर लाभ
मेष राशि: आपकी राशि से दूसरे भाव में सूर्य का गोचर धन की बचत करने में मदद करेगा. नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं. इस समय निवेश से लाभ होगा.
कर्क राशि: आय के नए स्रोत खुलेंगे. कार्यक्षेत्र में सीनियर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. पुराने विवादों से छुटकारा मिलेगा.
सिंह राशि: सूर्य आपके स्वामी हैं और दसवें भाव में इनका आना आपके करियर में बड़ी छलांग लगवा सकता है. सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.
कन्या राशि: भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. लंबी दूरी की यात्राएं लाभदायक रहेंगी.
वृश्चिक राशि: व्यापार में साझेदारी से बड़ा मुनाफा होगा. वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर होंगी, नया काम शुरू करने के लिए समय उत्तम है.
कुंभ राशि: सुख-सुविधाओं और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी. परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा.
करें ये विशेष उपाय
सूर्य के इस गोचर का अधिकतम लाभ उठाने के लिए जातकों को प्रतिदिन सूर्योदय के समय तांबे के लोटे से जल अर्पित करना चाहिए. साथ ही 'ॐ घृणि सूर्याय नमः' मंत्र का जाप करना शुभ फलदायी रहता है.

Next Story