धर्म-अध्यात्म

इन राशियों पर कई साल नहीं पड़ेगी शनि की कुदृष्टि

Tara Tandi
9 Aug 2021 8:51 AM GMT
इन राशियों पर कई साल नहीं पड़ेगी शनि की कुदृष्टि
x
शनि के राशि परिवर्तन के साथ ही कुछ राशियों पर शनि की साढ़े साती और कुछ राशियों पर शनि ढैय्या शुरू होती है।

शनि के राशि परिवर्तन के साथ ही कुछ राशियों पर शनि की साढ़े साती और कुछ राशियों पर शनि ढैय्या शुरू होती है। शनि गोचर से एक साथ पांच राशियां प्रभावित होती हैं। शनि करीब ढाई साल में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। जबकि राशि चक्र शनि का करीब 30 साल में पूरा होता है। जानिए किन राशि वालों पर 4 साल शनि की साढ़े साती और शनि ढैय्या का नहीं होगा प्रभाव-

शनि राशि परिवर्तन कब होगा?

शनि वर्तमान में मकर राशि में विराजमान हैं। इस समय धनु, मकर और कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़े साती का प्रभाव है। जबकि मिथुन और तुला राशि वालों पर शनि ढैय्या चल रही है। शनि 29 अप्रैल 2022 को मकर से कुंभ राशि में गोचर करेंगे। शनि गोचर के साथ ही धनु राशि से शनि की साढ़े साती हट जाएगी और मीन राशि पर शनि की महादशा शुरू होगी।

इन राशि वालों के लिए सावन का तीसरा सोमवार साबित होगा आर्थिक मोर्चे पर लाभकारी, क्या शामिल है आपकी राशि?

2022 में इन राशियों पर रहेगी शनि की साढ़े साती और ढैय्या-

शनि गोचर के बाद कुंभ, मकर और मीन राशि पर शनि की साढ़े साती रहेगी और कर्क और वृश्चिक राशि पर शनि की ढैय्या रहेगी। 2022 में शनि 12 जुलाई फिर से मकर राशि में गोचर करेंगे। जिसके बाद शनि की साढ़े साती और ढैय्या से मु्क्ति पाने वाली राशियां फिर चपेट में आ जाएंगी। साल 2023 और 2024 में शनि गोचर नहीं होगा।

सावन का शुक्ल पक्ष इन 4 राशि वालों के जीवन में लाएगा खुशियां, 9 अगस्त से हुआ शुरू

इन राशियों पर नहीं डालेंगे शनि बुरा प्रभाव-

2021 से 2024 तक शनि वृषभ, सिंह, मेष और कन्या राशि वालों पर बुरा प्रभाव नहीं डालेंगे। इस दौरान इन राशियों पर शनि की साढ़े साती और शनि ढैय्या नहीं शुरू होगी।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


Next Story