धर्म-अध्यात्म

शनिवार के दिन इन कार्यो से शनिदेव होंगे प्रसन्न

Tara Tandi
30 March 2024 1:57 PM GMT
शनिवार के दिन इन कार्यो से शनिदेव होंगे प्रसन्न
x
ज्योतिष न्यूज़ : सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी देवता की पूजा को समर्पित होता है वही शनिवार का दिन हनुमान पूजा के लिए विशेष माना गया है इस दिन भक्त भगवान की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं लेकिन इसी के साथ ही अगर शनिवार के दिन कुछ आसान से उपायों को किया जाए तो जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती है और ऐशोआराम की जिंदगी मिलती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा उन्हीं कार्यों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
शनिवार के दिन करें ये आसान काम—
अगर आप शनि देव को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो ऐसे में शनिवार के दिन स्नान ध्यान करने के बाद विधिवत शनि देव की पूजा करें इस समय शनि देव का तेल से स्नान कराएं। माना जाता है कि इस उपाय को करने से शनिदेव शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं और कृपा करते हैं।
आप शनि मंदिर में जाकर भी शनिदेव को तेल अर्पित कर सकते हैं ऐसा करना लाभकारी होता है। शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की विधिवत पूजा कर उसकी परिक्रमा करें इससे शनि बाधा से मुक्ति मिलती है इस समय आप दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ भी कर सकते हैं।
शनि महाराज श्रीकृष्ण भगवान के भक्त हैं ऐसे में आप अगर शनि देव की कृपा पाना चाहते हैं तो शनिवार के दिन भगवान कृष्ण की विधिवत पूजा करें साथ ही श्याम दरबार जाकर बांसुरी का दान करें। ऐसा करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है और संकट का समाधान हो जाता है।
Next Story