धर्म-अध्यात्म

इन राशियों पर इतनी दिनों तक मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता शनि

Tara Tandi
10 July 2021 11:54 AM GMT
इन राशियों पर इतनी दिनों तक मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता शनि
x
शनि देव को ज्योतिष में पापी और क्रूर ग्रह कहा जाता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | शनि देव को ज्योतिष में पापी और क्रूर ग्रह कहा जाता है। शनि सिर्फ अशुभ फल ही नहीं देते हैं। शनि शुभ फल भी देते हैं। शनि के अशुभ प्रभावों से जहां व्यक्ति का जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो जाता है वहीं शनि के शुभ प्रभावों से व्यक्ति को जीवन में सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है। शनि देव रंक को भी राजा बना सकते हैं। इस समय शनि मकर राशि में वक्री चाल चल रहे हैं। ज्योतिष में शनि की वक्री चाल को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। शनि 11 अक्टूबर तक वक्री चाल चलेंगे। यानी शनिदेव 93 दिनों तक उल्टी चाल ही चलेंगे। वक्री शनि कुछ राशियों को शुभ फल प्रदान कर रहे हैं। इन राशियों के लिए 11 अक्टूबर तक का समय किसी वरदान से कम नहीं है। आइए जानते हैं 11 अक्टूबर तक किन राशियों पर रहेगी शनि देव की विशेष कृपा....

वृष राशि
शनि के वक्री होने से वृष राशि के जातकों के लिए 11 अक्तूबर तक का समय शुभ रहने वाला है।
कार्यक्षेत्र में मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।
हर कोई आपके काम की तारीफ करेगा
व्यापार के लिए 11 अक्तूबर तक का समय शुभ रहने वाला है।
नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं।
कुछ समय बाद इन 8 राशियों पर रहेगी शनि की टेढ़ी नजर, रहना होगा सावधान
सिंह राशि
शनि की वक्री चाल से वृष राशि के जातकों के लिए 11 अक्तूबर तक का समय किसी वरदान से कम नहीं है।
कार्यों में सफलता मिलेगी।
व्यापार और नौकरी के लिए समय शुभ है।
आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।
धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कन्या राशि

शनि के वक्री होने से 11 अक्तबूर तक का समय कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ कहा जा सकता है।

सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, जिससे समाज में मान- सम्मान बढ़ेगा।

पारिवारिक जीवन में रिश्ते मधुर होंगे।

कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे।

कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की तारीफ होगी।

धन- लाभ होने के योग भी बन रहे हैं।

इन राशि वालों का वैवाहिक जीवन रहता है सुखमय, जीवनसाथी के साथ नहीं होता मनमुटाव

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए 11 अक्तबूर तक का समय शुभ रहने वाला है।

नौकरी और व्यापार में तरक्की करेंगे।

इस समय धन- लाभ भी हो सकता है।

शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय शुभ रहने वाला है।

Next Story