धर्म-अध्यात्म

Shani Rekha: जाने हथेली में कहां होती है शनि रेखा

Sanjna Verma
16 July 2024 3:44 AM GMT
Shani Rekha: जाने हथेली में कहां होती है शनि रेखा
x
Palmistry: आपने ऐसे कई लोगों को देखा होगा, जो बहुत कम उम्र में भी कामयाबी की चीढ़ियों पर पहुंच जाते हैं। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार ऐसे लोगों की हथेली में शनि रेखा बहुत प्रबल होती है। शनि रेखा प्रबल होने पर व्यक्ति को बहुत कम मेहनत में भी बड़ी सफलता हाथ लग जाती है। आइए, जानते हैं हथेली में कहां होती है शनि रेखा और इसके होने से व्यक्ति को क्या-क्या लाभ मिलता है?
हथेली शनि रेखा कहां होती है
शनि रेखा की बात करें, तो इसे कुछ लोग भाग्य रेखा भी कहते हैं। हथेली में मणिबंध या हाथ के मध्य भाग से शुरू होकर शनि पर्वत तक जाने वाली रेखा को शनि रेखा कहते हैं। शनि पर्वत हथेली की मध्यमा उंगली के नीचे होता है। हाथ में गहरी, स्‍पष्‍ट और अखंड शनि रेखा का होना बहुत शुभ होता है। शनि रेखा को भाग्‍य रेखा भी कहते हैं क्‍योंकि यह जातक का भाग्‍य बताती है।
शनि रेखा से हर कदम पर साथ देता है भाग्य और मिलता है हर सुख
जिन लोगों के हाथों में शनि रेखा होती है, उन्हें दुनिया का हर ऐशो-आराम मिलता है। समझ लीजिए कि बहुत कम मेहनत पर भी ऐसे लोगों को जीवन में बड़ी सफलता मिलती है।
करियर की बात करें, तो हथेली में Strong Saturn line होने पर व्यक्ति को किसी अधिकारी पद पर नौकरी मिलती है और अगर ऐसा व्यक्ति कोशिश करे, तो सरकारी नौकरी के लिए मेहनत करने पर उसे सफलता भी मिलती है।
ऐसे लोगों की सबसे खास बात यह होती है कि इन्हें 35 साल की उम्र तक जीवन का हर सुख और वैभव प्राप्त हो जाता है।
शनि रेखा को शनिदेव की कृपा से जोड़कर भी देखा जाता है। माना जाता है कि ऐसे लोगों पर शनिदेव की कृपा भी हमेशा बनी रहती है।
ऐसे लोगों की लव लाइफ भी बहुत ही अच्छी चलती है और इन्हें पार्टनर का सच्चा प्यार मिलता है।
Next Story