धर्म-अध्यात्म

शनि जयंती, कब है जानिए और शुभ मुहूर्त

Tara Tandi
8 May 2023 1:42 PM GMT
शनि जयंती, कब है जानिए और शुभ मुहूर्त
x
सनातन धर्म में वैसे तो कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता हैं लेकिन शनि जयंती बेहद ही खास मानी जाती है जो शनि महाराज की पूजा आराधना की सबसे उत्तम तिथि होती है। इस दिन भक्त शनि देव को प्रसन्न करने के लिए ​उनकी विधि पूर्वक पूजा करते हैं और दिनभर उपवास भी रखते हैं।
धार्मिक पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर ही सूर्य और छाया की संतान के रूप में शनि देव का जन्म हुआ था। इस बार शनि जयंती का पर्व 19 मई दिन शुक्रवार को पड़ रहा है जो कि बेहद ही खास है इसे शनि जन्मोत्सव के रूप में भी जाना जाता है।
इसी दिन वट सावित्री का व्रत भी किया जाएगा। शनि जयंती पर हर कोई शनि महाराज की कृपा पाने और उन्हें प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा आराधना करता है तो आज हम आपको शनि जयंती पूजा का शुभ मुहूर्त बता रहे हैं तो आइए जानते है।
शनि जयंती पूजा का शुभ मुहूर्त—
धार्मिक पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि का आरंभ 18 मई को रात्रि 9 बजकर 43 मिनट से दूसरे दिन यानी 19 मई की रात्रि 9 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। वही उदयातिथि की मानें तो शनि जन्मोत्सव पर पूजा पाठ और व्रत 19 मई को ही करना उत्तम रहेगा। मान्यता है कि इस दिन भगवान शनि की विधिवत पूजा कर सरसों तेल अर्पित करने से अच्छी सेहत और सुख समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है इस दिन दान पुण्य के कार्य करने से भी परेशानियों का समाधान हो जाता हैं।
Next Story