धर्म-अध्यात्म

2022 में शनि के राशि परिवर्तन से इन राशियों पर शुरू होगी शनि ढैय्या

Bhumika Sahu
20 Dec 2021 4:08 AM GMT
2022 में शनि के राशि परिवर्तन से इन राशियों पर शुरू होगी शनि ढैय्या
x
साल 2022 में न्याय के देवता शनि राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। शनि मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। शनि गोचर को ज्योतिष शास्त्र में महत्वपूर्ण घटना माना जाता है। शनि का राशि परिवर्तन हर ढाई साल में होता है। इस तरह से शनि का एक चक्र करीब 30 साल में पूरा होता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। साल 2022 में न्याय के देवता शनि राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। शनि मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। शनि गोचर को ज्योतिष शास्त्र में महत्वपूर्ण घटना माना जाता है। शनि का राशि परिवर्तन हर ढाई साल में होता है। इस तरह से शनि का एक चक्र करीब 30 साल में पूरा होता है।

शनि राशि परिवर्तन 2022-
शनि 29 अप्रैल 2022 को राशि परिवर्तन करेंगे। शनि के राशि परिवर्तन के साथ ही कर्क व वृश्चिक राशियों पर शनि का प्रभाव शुरू होगा। जानिए इन राशियों के बारे में-
1. कर्क- 2022 में शनि के कुंभ राशि में गोचर करने के बाद कर्क राशि पर शनि ढैय्या का प्रभाव शुरू होगा। इस दौरान आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में तालमेल बैठाने में दिक्कत आ सकती है। 12 जुलाई के बाद आपकी स्थिति में परिवर्तन शुरू होगा। 12 जुलाई के बाद आपके बिगड़ काम बन सकते हैं।
2. वृश्चिक-29 अप्रैल के बाद आपकी राशि शनि ढैय्या के प्रभाव में आ जाएगी। इस दौरान आपकी योजनाओं पर रोक लग सकती है। कड़ी मेहनत के बाद सफलता प्राप्त होगी। जोखिम भरे कामों से बचना चाहिए। 12 जुलाई के बाद शनि मकर राशि में वक्री हो जाएंगे, इस दौरान आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
इन राशियों को शनि ढैय्या से मिलेगी मुक्ति-
शनि के राशि परिवर्तन के साथ ही मिथुन व तुला राशि वालों पर शनि ढैय्या का प्रभाव खत्म होगा। जिसके बाद आपको कार्यों में सफलता हासिल होगी और बिगड़े काम बन जाएंगे।


Next Story