धर्म-अध्यात्म

इन राशियों के ऊपर होगी शनिदेव की विशेष कृपा

Tara Tandi
27 July 2022 9:28 AM GMT
इन राशियों के ऊपर होगी शनिदेव की विशेष कृपा
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पंचांग के अनुसार, शनिवार का दिन भगवान शनि को समर्पित है। इस दिन शनिदेव की पूजा करने से शनि दोष, साढ़े साती और ढैय्या आदि के अशुभ प्रभावों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। वहीं सावन के माह में भगवान शनि की पूजा करने का विशेष लाभ मिलता है। सावन माह में शनिदेव की पूजा करने से शनि दोष का प्रभाव काफी हद तक कम हो जाता है। सावन में पड़ने वाले शनिवार के दिन भगवान शनि की कृपा कुछ राशियों पर अधिक होती है। शनिदेव की शुभ कृपा दृष्टि से बिगड़े हुए कार्य सुचारू रूप से चलने लगते हैं। बता दें कि सावन का तीसरा शनिवार 30 जुलाई को है। सावन के तीसरे शनिवार के दिन इन तीन राशियों की किस्मत काफी अच्छी जाने वाली है।

इन राशियों के ऊपर होगी शनिदेव की विशेष कृपा
तुला राशि
तुला राशि में शनि उच्च होता है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन पर शुभ प्रभाव पड़ेंगे। हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। कार्यस्थल में आपके काम की प्रशंसा होगी। इसके साथ ही जिन लोगों को नौकरी की लंबे समय से तलाश है वो भी सावन शनिवार तक पूरी हो सकती है। इस राशि के जातक आत्मविश्वास से भर जाएंगे, जिससे हर काम में सफलता पाएं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
मकर राशि
मकर राशि के स्वामी शनिदेव है। ऐसे में शनिदेव की कृपा से इन राशियों का सावन शनिवार शुभ होने वाला है। इस राशि के जातकों की मेहनत सफल होगी। बिजनेस के साथ-साथ नौकरी में भी लाभ मिलने के पूर्ण आसार है। जिस काम में ये हाथ लगाएंगे उसमें जरूर सफलता प्राप्त होगी।
कुंभ राश
शनिदेव इस राशि के स्वामी है। ऐसे में इस राशि के जातकों के ऊपर भी शनिदेव की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। समाज में मान-सम्मान और यश मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ-साथ मानसिक और शारीरिक तनाव से छुटकारा मिलेगा।
Next Story