- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Shani Dev की नाराज़गी...
धर्म-अध्यात्म
Shani Dev की नाराज़गी ला सकती है जीवन में कष्ट, इन गलतियों से बचें
Tara Tandi
4 April 2025 4:28 PM IST

x
Shani Dev ज्योतिष न्यूज़: धर्म ग्रंथों में शनिदेव को कर्मों का देवता कहा गया है और वह लोगों को उनके कर्मों के आधार पर फल देते हैं. ज्योतिष शास्त्र में भी शनि को सबसे क्रूर ग्रहों से से एक माना गया है और जिसकी कुंडली में शनि अशुभ स्थिति में होता है उसे जीवनभर कष्ट झेलने पड़ते हैं. वहीं शनि दोष के साथ ही यदि ऐसे कर्म किए जाएं जिससे शनिदेव नाराज हो तो शनि का प्रकोक डबल हो जाता है. फिर लाख उपाय करने के बाद भी शनि को प्रसन्न करना मुश्किल होता है. आइए जानते हैं किन कामों को करने से शनिदेव नाराज होते हैं?
इन कामों से नाराज होते हैं शनिदेव
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिदेव लोगों को कर्मों के आधार पर फल देते हैं. इसलिए ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए जिससे शनिदेव का प्रकोप झेलना पड़े. क्योंकि शनिदेव के नाराज होने पर जीवन दुखों से भर जाता है और मानसिक व आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ता है.
जो व्यक्ति गरीब, लाचार पर मजबूर लोगों का शोषण करता है या उन्हें परेशान करता है. ऐसे लोगों के शनि के प्रकोप का सामना करना पड़ता है. इसलिए जरूरतमंद लोगों की हमेशा मदद करनी चाहिए.
दूसरों को धोखा देना, छल-कपट करना व छल से पैसे कमाना भी गलत कर्म है और ऐसा कर्म करने वालों से शनिदेव कभी प्रसन्न नहीं होते. इन लोगों को जीवन में शनि की नाराजगी के कारण आर्थिक दुख देखने पड़ते हैं.
शनिदेव को गदंगी बिल्कुल पसंद नहीं है और जो लोग साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखते उन्हें शनिदेव कष्ट देते हैं. इन लोगों को कष्टों के कारण जीवन में कभी सुकून नहीं मिल पाता.
भगवान शनिदेव की सवारी कुत्ता है और इसलिए बेजुबान जानवरों को परेशान करने वाले लोगों पर शनिदेव की क्रूर दृष्टि पड़ती है जिससे उनका जीवन दुखों से भर जाता है.
TagsShani Dev नाराज़गीजीवन कष्टइन गलतियों बचेंShani Dev Angersuffering in lifeavoid these mistakesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





