धर्म-अध्यात्म

शनि देव अपनी मूल त्रिकोण राशि में करेंगे प्रवेश, इन लोगों को मिल सकता है नौकरी का नया ऑफर

Subhi
12 Nov 2022 2:52 AM GMT
शनि देव अपनी मूल त्रिकोण राशि में करेंगे प्रवेश, इन लोगों को मिल सकता है नौकरी का नया ऑफर
x

शनिदेव के दिशा परिवर्तन का प्रभाव बारहवें भाव पर पड़ता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि की स्थिति देश और दुनिया के सभी लोगों को प्रभावित करती है। 17 जनवरी को शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि, कुम्भ राशि में गोचर करेगा। परिणामस्वरूप महापुरुष राजयोग (Mahapurush Rajyog) का निर्माण होगा।

शनि के राशि परिवर्तन से 3 राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। कार्यक्षेत्र और धन के क्षेत्र में सुधार देखने को मिल सकता है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार यदि जातक के ऊपर शनि देव की कृपा हो तो व्यक्ति के जीवन में किसी प्रकार की कोई बाधा नहीं आती है। शनि देव जातक को कर्म के अनुसार फल देते हैं।

मकर राशि पर शनि देव का प्रभाव

इस राशि के जातकों के लिए महापुरुष राजयोग (Effect of Shani Dev on Capricorn) का समय बहुत अच्छा रहने वाला है। यह योग मकर राशि के दूसरे भाव में बनने जा रहा है। जिसे धन और वाणी का स्थान कहा जाता है। इससे आपको वित्तीय लाभ मिल सकता है। साथ ही अटका हुआ धन भी वापस मिल सकता है। नौकरी में उच्च पद मिलने की संभावना है। साथ ही संपत्ति से जुड़े मामले भी आसानी से सुलझ सकते हैं। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। शनि की कृपा से भाग्य आपका साथ देगा।

मिथुन राशि पर शनि देव का प्रभाव

महापुरुष राज योग मिथुन राशि के जातकों (Effect of Shani Dev on Gemini) के लिए करियर और व्यापार में बड़ी सफलता दिलाएगा। शनि इस राशि के नवम भाव में प्रवेश करने वाला है। जिसे भाग्य का घर कहा जाता है इसलिए जनवरी के बाद से आपको भाग्य का साथ मिलेगा। इसके अलावा व्यवसाय या नौकरी के लिए यात्रा कर सकते हैं। जो शुभ रहने वाला है। करियर की दृष्टि से मिथुन राशि के जातक भाग्यशाली रहेंगे। दांपत्य जीवन भी अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ भी होने के संकेत हैं।

वृष राशि पर शनि देव का प्रभाव

वृष राशि वालों के लिए महापुरुष राजयोग शुभ दिन लेकर आने वाला है। क्योंकि शनि इस राशि के (Effect of Shani Dev on Taurus) दशम भाव में गोचर करने वाला है। जिसे कार्यक्षेत्र और नौकरी का स्थान कहते हैं। इस दौरान आपको नौकरी का कोई नया ऑफर मिल सकता है। महापुरुष राजयोग शुभ दिन लाता है। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए यह एक अच्छा समय है। काम पर जूनियर्स और सीनियर्स से सहयोग प्राप्त करें। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। व्यापार में अच्छा लाभ मिल सकता है।

Next Story