धर्म-अध्यात्म

141 दिन वक्री रहेंगे शनिदेव, इन 4 राशि वालों के लिए मुश्किलों भरा समय

Subhi
27 Jan 2022 2:18 AM GMT
141 दिन वक्री रहेंगे शनिदेव, इन 4 राशि वालों के लिए मुश्किलों भरा समय
x
ज्योतिष शास्त्र में किसी भी ग्रह के राशि परिवर्तन या वक्री (उल्टी चाल) का सीधा असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। साल 2022 में कई ग्रहों की चाल में परिवर्तन होगा। इस लिस्ट में कर्म व न्याय देवता शनि का नाम भी शामिल है।

ज्योतिष शास्त्र में किसी भी ग्रह के राशि परिवर्तन या वक्री (उल्टी चाल) का सीधा असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। साल 2022 में कई ग्रहों की चाल में परिवर्तन होगा। इस लिस्ट में कर्म व न्याय देवता शनि का नाम भी शामिल है। शनिदेव 5 जून से वक्री होंगे और 23 अक्टूबर तक उल्टी चाल चलेंगे। शनि की उल्टी चाल का नीचे बताई गई 4 राशियों पर ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान इन राशि से जुड़े लोगों को सावधान रहने की जरूरत है-

कर्क- शनि की वक्री अवस्था का कर्क राशि वालों पर विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। इस दौरान आपको कार्यस्थल पर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं। चंद्रमा और शनि के बीच शत्रुता का भाव है। इसलिए आपको पैसों से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी रखने की जरूरत है।

शनि की मकर राशि में बन रहा पंचग्रही योग, कुंभ समेत इन 3 राशियों के लोग रहें सावधान

वृश्चिक- इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगल देव हैं। मंगल और शनि के बीच शत्रुता का भाव है। इसलिए इस राशि के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत का विशेष ध्यान रखें।


Next Story