धर्म-अध्यात्म

शनिदेव अगले छह महीने इन 3 राशियों पर रहेंगे मेहरबान, नहीं मिलेगा अशुभ फल

Subhi
20 July 2022 4:22 AM GMT
शनिदेव अगले छह महीने इन 3 राशियों पर रहेंगे मेहरबान, नहीं मिलेगा अशुभ फल
x
ग्रहों के न्यायाधीश शनिदेव ने 12 जुलाई को वक्री अवस्था में मकर राशि में प्रवेश किया था। इस राशि में शनि जुलाई 2023 तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद वह अपनी मूलराशि कुंभ में प्रवेश कर जाएंगे।

ग्रहों के न्यायाधीश शनिदेव ने 12 जुलाई को वक्री अवस्था में मकर राशि में प्रवेश किया था। इस राशि में शनि जुलाई 2023 तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद वह अपनी मूलराशि कुंभ में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि शनिदेव अगले छह महीने तीन राशियों पर मेहरबान रहेंगे। जानिए इन लकी राशियों के बारे में-

वृषभ- शनि के मकर राशि में गोचर के बाद वृषभ राशि के जातकों को लाभ ही लाभ हो सकता है। इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कुछ लोगों को नई नौकरी के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं।

सावन के दूसरे शनिवार को शनिदेव को प्रसन्न करने का बन रहा विशेष योग, ये 5 राशि वाले जरूर करें ये काम

सिंह- सिंह राशि वालों पर शनिदेव की अगले छह महीने विशेष कृपा रहने वाली है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।

मकर- मकर राशि के स्वामी ग्रह स्वयं शनिदेव हैं। शनिदेव के मकर राशि में होने से इस राशि से जुड़े जातकों को लाभ ही लाभ होगा। इस दौरान आपको आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। करियर में प्रमोशन मिल सकता है। किसी नए काम की शुरुआत के लिए यह समय उत्तम रहेगा।


Next Story