धर्म-अध्यात्म

मकर संक्रांति के दिन इस चीज का दान करने से प्रसन्न होते हैं शनिदेव

Bhumika Sahu
14 Jan 2022 5:57 AM GMT
मकर संक्रांति के दिन इस चीज का दान करने से प्रसन्न होते हैं शनिदेव
x
मकर संक्रांति के दिन दान व स्नान का विशेष महत्व है। जानिए मकर संक्रांति के दिन किन चीजों का करना चाहिए दान व पूजन सामग्री लिस्ट-

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मकर संक्रांति का त्योहार इस साल 14 व 15 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करते हैं। इसलिए इसे मकर संक्रांति कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन ही सूर्य अपने पुत्र शनि से मिलने जाते हैं। इस त्योहार के साथ ही शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं। मकर संक्रांति के दिन दान व स्नान का विशेष महत्व है। जानिए मकर संक्रांति के दिन किन चीजों का करना चाहिए दान व पूजन सामग्री लिस्ट-

मकर संक्रांति का महत्व-
मकर संक्रांति के दिन मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। देशभर के कई हिस्सों में इसे खिचड़ी को कहीं उत्तरायण के नाम से जानते हैं। इस दिन अन्न में खिचड़ी बनाई जाती है। कहा जाता है कि मकर संक्रांति के दिन सूर्य अपने पुत्र शनि से मिलने जाते हैं। शनिदेव मकर राशि के स्वामी हैं।
मकर संक्रांति की पूजन सामग्री-
मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदी में स्नान करना शुभ माना जाता है। हालांकि इस साल कारोना महामारी के कारण घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर लें। स्नान के बाद मकर संक्रांति के दिन शुद्ध घी, काला तिल, लड्डू, खिचड़ी से पूजन करने के बाद दान किया जाता है।
इन चीजों का दान करने से प्रसन्न होते हैं शनिदेव-
मकर संक्रांति को तिल संक्रांति के नाम से भी जानते हैं। इस दिन काले तिल से बनी चीजों का दान करने से पुण्य मिलता है। कहा जाता है कि काले तिल का दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा इस दिन अन्न, घी, वस्त्र, चावल, दाल, नमक और खिचड़ी का दान करना चाहिए। मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव की पूजा करने के बाद तेल का दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।


Next Story