धर्म-अध्यात्म

शनि देव हो गए हैं वक्री, इन राशियों को मिलेगी खुशियों की सौगात

Subhi
8 Jun 2022 2:34 AM GMT
शनि देव हो गए हैं वक्री, इन राशियों को मिलेगी खुशियों की सौगात
x
शनि 5 जून को वक्री हुए हैं। शनि के वक्री होने से कई राशियों के लिए खासकर जिन राशियों को शनि की साढ़ेसाती और ढैया चल रही है, उनके लिए अधिक समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। शनि वक्री अवस्था में अक्टूबर तक रहेंगे।

शनि 5 जून को वक्री हुए हैं। शनि के वक्री होने से कई राशियों के लिए खासकर जिन राशियों को शनि की साढ़ेसाती और ढैया चल रही है, उनके लिए अधिक समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। शनि वक्री अवस्था में अक्टूबर तक रहेंगे। इसके बाद शनि मार्गी हो जाएंगे। शनि 23 अक्टूबर को जब कुंभ राशि में रहकर मार्गी हो जाएंगे, तब इन राशियों की समस्या कम हो जाएगी। लेकिन इन 141 दिन इन राशियों के लिए परेशानी भरे हो सकते हैं। दूसरी तरफ शनि के वक्री होने से कई राशियों के लिए खुशियों की बरसात भी होगी।

शनि के वर्की होने से मेष, कन्या और धनु राशि के लोगों के समय बहुत शुभ है। अगर इनकी कुंडली में शनि की स्थिति सही है तो शनि इनके जीवन में खुशियां ही खुशियां लाएंगे। वहीं वृष, मिथुन सिंह और तुला ऱाशि के लिए मिलाजुला समय रहेगा। इनके जीवन में कोई खास परिवर्तन नहीं आएगा।

वहीं शनि की टेढ़ी चाल कुछ राशियों को विपरीत प्रभाव भी डाल सकती है। कर्क, वृश्चिक, मकर, कुंभ ये वो राशियां हैं जिन पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। इन राशियों के लिए 141 दिन थोड़े परेशानी भरे हो सकते हैं।


Next Story