धर्म-अध्यात्म

सात दिवसीय खजुराहो नृत्य समारोह 20 फरवरी से आरंभ

Tara Tandi
19 Feb 2021 7:22 AM GMT
सात दिवसीय खजुराहो नृत्य समारोह 20 फरवरी से आरंभ
x
आधिकारिक जानकारी के अनुसार 47वां खजुराहो नृत्य समारोह 2० से 26 फरवरी तक पश्चिमी मंदिर समूह के अंदर होगा.

जनता से रिश्ता बेवङेस्क | भारतीय शास्त्रीय परंपरा की विधाओं पर आधारित 47वां खजुराहो नृत्य समारोह इस बार मध्यप्रदेश के खजुराहो के कंदरिया महादेव मंदिर के स्थान पर पश्चिमी मंदिर समूह के अंदर 20 से 26 फरवरी तक आयोजित किया गया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार 47वां खजुराहो नृत्य समारोह 2० से 26 फरवरी तक पश्चिमी मंदिर समूह के अंदर होगा, जिसमें कलाकारों द्वारा प्रतिदिन शाम 7 बजे से प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इससे दर्शकों को मंदिर की आभा के बीच कलाकारों के नृत्य प्रदर्शन को देखने का मौका मिलेगा।

ऩृत्य समारोह में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। समारोह के दौरान प्रत्येक दिन म.प्र. पर्यटन की साहसिक गतिविधियां भी होंगी। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर नेपथ्य, कलावातार्, आर्ट मार्ट, ललित कला प्रदर्शनी, चल चित्र और लोकोत्सव भी दर्शकों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। यहां कला परंपरा का मेला "हुनर", टेराकोटा प्रदर्शनी "समष्टि" और बुंदेली व्यंजनों का मेला "स्वाद" भी लगाया जाएगा।

इस समारोह में पहले दिन 2० फरवरी को गीता चन्द्रन एवं साथी भरतनाट्यम समूह और दीपक महाराज कथक की प्रस्तुति देंगे जबकि 21 फरवरी को ऐश्वयार् वारियर द्वारा मोहिनीअट्टम, मीरनन्दा बारठाकुर, उत्पला हुकइ, अलिगुंजन कलिता मुदियार और चंद्रानी कलिता ओझा द्वारा सत्रिया-कथक युगल और अरूणा मोहंती एवं साथी कलाकार ओडिसी समूह नृत्य प्रस्तुत करेंगे।

समारोह के अंतिम दिन 26 फरवरी को जवाहरलाल नेहरू मणिपुर डांस अकादमी द्वारा मणिपुरी समूह, आयार् नंदे ओडिसी और पूर्णिमा अशोक एवं साथी कलाकार भरतनाट्यम समूह नृत्य प्रस्तुत करेंगे।

Next Story