धर्म-अध्यात्म

चाय के साथ सर्व करें टेस्टी 'चनौड़े'...जाने इसकी रेसिपी

Subhi
10 Sept 2022 11:54 AM IST
चाय के साथ सर्व करें टेस्टी चनौड़े...जाने इसकी रेसिपी
x
'चनौड़े'

सामग्री :

1 कटोरी भिगोई हुई चना दाल, 1/4 कटोरी भिगोई हुई उड़द दाल, 3-4 बारीक कटी हरी मिर्च, 1/2 कप हरा धनिया, 10-12 बारीक कटे करी पत्ते, 2 टेबलस्पून जीरा, 2 टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर, 1.5 टेबलस्पून धनिया पाउडर, 1 टीस्पून हींग, 2 टेबलस्पून कद्दूकस की हुई अदरक, स्वादानुसार नमक, तलने के लिए तेल

विधि :

सबसे पहले दोनों दालों को मिक्सर में दरदरा पीस लें।

मिश्रण में मि्रच, करी पत्ता, धनिया, हींग, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अगर घोल बहुत गाढ़ा है, तो इसमें थोड़ा सा पानी मिला दें।

मिश्रण को एक बार फिर अच्छी तरह मिक्स कर लें जिससे उसमें गुठलियां न रह जाएं। पानी डालते समय ध्यान रहे, मिश्रण बहुत ज्यादा पतला नहीं बनाना है।

अब इस घोल को करीब 5 मिनट के लिए ढककर रख दें।

इच्छानुसार आकार देकर कड़ाही में तेल गरम करके डीप फ्राई कर लें। प्लेट में निकालकर सर्व करें।

न्यूज़ क्रेडिट ; जागरण

Next Story