धर्म-अध्यात्म

संदेशों से भेजें हरतालिका तीज की प्रियजनों और रिश्तेदारों को बधाई

Shiddhant Shriwas
9 Sep 2021 1:51 AM GMT
संदेशों से भेजें हरतालिका तीज की प्रियजनों और रिश्तेदारों को बधाई
x
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज मनाते हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हरतालिका तीज आज यानी 9 सितंबर, गुरुवार को है। हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज मनाते हैं। इसे बड़ी तीज भी कहते हैं। यह कजरी और हरियाली तीज के बाद आती है। मान्यता है कि इस व्रत को रखने से भगवान शंकर और माता पार्वती की कृपा से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। हरतालिका व्रत निर्जला रखा जाता है। इसलिए इसे सभी व्रतों में कठिन मानते हैं। इस दिन लोग विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के साथ ही अपनों को इस खास दिन की बधाई भी देते हैं। आप भी इन हरतालिका तीज की बधाई के लिए भेज सकते हैं ये खास संदेश-

माथे पर बिंदिया, मांग में सुहाग की निशानी हो,
हाथों में रची हो पिया के नाम की मेहंदी,
हा​थों में लाल रंग का चूड़ा हो,
चुनरी रहे हमेशा लाल, होंठों पर मुस्कान हो,
आप पर मां पार्वती और भगवान शिव का सदा अशीर्वाद हो..
हरतालिका तीज 2021 की शुभकामनाएं!

झूम उठते हैं दिल सभी के, इसके गीतों के तराने से
जुड़ जाते हैं टूटे संपर्क, बस झूलने के बहाने से…
Happy Hartalika Teej 2021

मिलकर झूला झूले आओ
एक दूजे के सहयोग से
आसमान को छू ले आओ.
गुझिया खाओ, घेवर खाओ
ऐसे तीज का त्योहार मनाओ.
Happy Hartalika Teej!

व्रत तीज का है बहुत ही मधुर प्यार का
दिल की श्रद्धा और सच्चे विश्वास का
बिछियां पैरों में हो माथे पर बिंदिया
हर जन्म में मिलन हो हमारा पिया
Happy Hartalika Teej!

अखंड सौभाग्य का व्रत है हरतालिका तीज,
मां पार्वती और भगवान शिव पूरी करें मनोकामनाएं अनके,
मनचाहा वर दें, पति को दें लंबी उम्र,
सुख, सौभाग्य और संतति दें,
हरे लें सारे दुख और क्लेश.
हरतालिका तीज 2021 की बधाई!

तीज का त्योहार आपकी जीवन में खुशियां लेकर आए,
जीवनसाथी संग, बच्चों के लिए भी सेहत का वरदान लाए
आपको और आपके पूरे परिवार को
हरतालिका तीज 2021 की बहुत-बहुत शुभकामनाएं..


Next Story