धर्म-अध्यात्म

महानवमी के शुभ दिन अपनों को भेजें माता रानी की भक्ति से भरें ये खास संदेश

Tara Tandi
3 Oct 2022 6:59 PM IST
महानवमी के शुभ दिन अपनों को भेजें माता रानी की भक्ति से भरें ये खास संदेश
x

शारदीय नवरात्रि का आज, 4 अक्टूबर, मंगलवार को अंतिम दिन है। हिंदू धर्म में महानवमी का विशेष महत्व होता है। नवमी तिथि के दिन व्रती अपने व्रत का हवन-पूजन कर पारण करेंगे। महानवमी के दिन मां दुर्गा की अराधना महिषासुर मर्दिनी के रूप में की जाती है। कहते हैं कि इसी दिन मां दुर्गा ने दानव महिषासुर का वध किया था। नवमी के दिन मां के नवम स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। महानवमी के शुभ दिन अपनों को भेजें माता रानी की भक्ति से भरें ये खास संदेश और कहें- 'हैप्पी महानवमी'

जगत पलन हैं मां
मुकति का दम हैं मां।
हमारी शक्ति का पालन हैं मां,
हम सब की रक्षा अवतार हैं मां।
हैप्पी महानवमी 2022
खुशियों और आपका,
जन्म-जन्म का साथ हो,
सभी की जुबान पर आपकी
हंसी की बात हो
हैप्पी महानवमी 2022
लाल रंग की चुनरी से सजां मां का दरबार,
हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार,
नन्हें नन्हें कदमों से,
मां आए आपके द्वार।
मुबारक हो आपको महानवमी का त्योहार
सारी रात मां के गुण गाएं
मां का ही नाम जपें
मां में ही खो जाएं
शुभ महा नवमी
सिद्ध गन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि ।
सेव्यमाना सदाभूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी।।
हैप्पी महानवमी 2022
राम को जीवन का परम सत्य मान,
जीवन पथ पर आगे बढ़ते चलो;
प्रभु राम रहेंगे सदा आपके साथ,
भाग्य में सफलता का प्रभु देंगे यश मान।
महा नवमी की शुभ कामनाएं।

न्यूज़ सोर्स: livehindustan

Next Story