- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- जन्माष्टमी पर अपनों को...
धर्म-अध्यात्म
जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें कान्हा की भक्ति से भरे ये खूबसूरत संदेश
nidhi
4 Sept 2026 6:49 AM IST

x
जन्माष्टमी की शुभकामना
नई दिल्ली: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी के मौके पर लोग अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को शुभकामना संदेश भेजकर पर्व की खुशियां साझा करते हैं। नंदलाल के जन्म की खुशी में भक्ति, प्रेम और आस्था से भरे संदेश सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर भी खूब साझा किए जाते हैं।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शुभकामना संदेश
1.
नंद के घर आनंद भयो
जय कन्हैया लाल की
हाथी घोड़ा पालकी
जय कन्हैया लाल की
आपको और आपके परिवार को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
2.
मुरली की धुन और कान्हा का प्यार
हर जीवन में लाए खुशियों की बहार
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई।
3.
माखन चोर नंदलाल की जय
राधा कृष्ण के प्रेम की जय
आपके जीवन में हमेशा सुख शांति और समृद्धि बनी रहे।
जय श्री कृष्ण।
4.
कान्हा की बंसी की मधुर तान
जीवन में भर दे खुशियों के रंग
जन्माष्टमी के पावन पर्व की शुभकामनाएं।
5.
मोर मुकुट सिर पर सजाए
मुरली हाथों में लेकर आए
ऐसे मेरे प्यारे कृष्ण कन्हैया
आपके जीवन में खुशियां लाए।
6.
राधा का प्रेम और कृष्ण की भक्ति
यही है जीवन की सच्ची शक्ति
आपको श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की मंगलकामनाएं।
7.
गोकुल में छाई खुशहाली
नंद के घर आया मुरलीवाला
आपके घर भी खुशियों का दीप जलाए
जय श्री कृष्ण।
8.
कृष्ण जिनका नाम है
गोकुल जिनका धाम है
ऐसे भगवान श्रीकृष्ण को मेरा प्रणाम है।
शुभ जन्माष्टमी।
9.
माखन की मिठास और बंसी की धुन
कान्हा के आशीर्वाद से खुश रहे आपका जीवन।
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
10.
आओ मिलकर सजाएं बाल गोपाल को
आओ मिलकर करें उनका गुणगान
कृष्ण कृपा से भर जाए हर इंसान।
जय श्री कृष्ण।
Next Story





