- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- दुर्गा अष्टमी पर अपनों...

x
Happy Durga Ashtami ज्योतिष न्यूज़ : आज देशभर में दुर्गा अष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। मान्यता है कि शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा की आठवीं शक्ति माता महागौरी की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन विधि-विधान से कन्या पूजन करने का भी विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कन्या पूजन से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं। साथ ही उनकी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। शास्त्रों के अनुसार, अष्टमी तिथि पर पूजा-पाठ और शुभ कार्य करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। इस पावन अवसर पर भक्त मां महागौरी की पूजा-अर्चना और व्रत करने के साथ अपने प्रियजनों को भी शुभकामनाएं देते हैं। ऐसे में आप भी इन प्यार भरे संदेशों के जरिए अपनों को दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
जगत पालनहार है मां
मुक्ति का धाम है मां,
हमारी भक्ति का आधार है मां
सबकी रक्षा की अवतार है मां,
अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
लक्ष्मी का हाथ हो
सरस्वती का साथ हो
गणेश का निवास हो
और मां दुर्गा के आशीर्वाद से
आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो!
जय माता दी!
पहले मां की पूजा सब कुछ उसके बाद,
आपके साथ सदा बना रहे मां का आशीर्वाद
दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
शेर पर सवार होकर, खुशियों का वरदान लेकर,
हर घर में विराजी अम्बे मां, हम सबकी जगदम्बे मां !
अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
कुमकुम भरे कदमों से आए मां दुर्गा आपके द्वार
सुख संपत्ति मिले आपको अपार
मेरी ओर से महाष्टमी की शुभकामनाएं करें स्वीकार
शारदीय नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
मैया हैं आती नवरात्रों में
नाचेंगे हम सब जगरातों में
मां की मूरत बसी है आंखों में
मिलकर पूजन करेंगे नवरात्रों में।
लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार
हर्षित हुआ मैं पुलकित हुआ संसार
गरबे की मस्ती खुशियों का भंडार
मुबारक हो आपको दुर्गा अष्टमी का त्योहार
शारदीय नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
Next Story





