धर्म-अध्यात्म

अपने प्रियजनों और दोस्तों को भेजें दशहरा के बधाई एवं शुभकामना संदेश

Bhumika Sahu
15 Oct 2021 7:30 AM GMT
अपने प्रियजनों और दोस्तों को भेजें दशहरा के बधाई एवं शुभकामना संदेश
x
Happy Dussehra 2020 इस वर्ष दशहरा का पावन पर्व आज 14 अक्टूबर दिन शुक्रवार को है। आप भी इस पावन पर्व पर अपने मित्रों परिजनों एवं शुभचिंतकों को दशहरा की बधाई एवं शुभकामना संदेश दें ताकि वे भी अपनी बुराइयों पर विजय हासिल कर सफलता और तरक्की प्राप्त करें।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दशहरा बुराई पर अच्छाई एवं असत्य पर सत्य के विजय का प्रतीक है। हर वर्ष आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का पावन त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष दशहरा का पावन पर्व आज 15 अक्टूबर दिन शुक्रवार को है। दशहरा के दिन लोग बुराई के प्रतीक रावण, कुंभकर्ण एवं मेघनाद के पुतलों का दहन करते हैं और सा​थ ही अपने अंदर बुरी आदतों को दूर करने का प्रण लेते हैं। त्रेतायुग में भगवान श्रीराम ने आश्विन शुक्ल दशमी को रावण का वध किया था, वहीं मां दुर्गा इसी तिथि को महिषासुर का अंत कर महिषासुरमर्दिनि कहलाईं। इन वजहों से हर वर्ष आश्विन शुक्ल दशमी को दशहरा या विजयादशमी का पर्व मनाया जाता है। आप भी इस पावन पर्व पर अपने मित्रों, परिजनों एवं शुभचिंतकों को दशहरा की बधाई एवं शुभकामना संदेश दें, ताकि वे भी अपनी बुराइयों पर विजय हासिल कर सफलता और तरक्की प्राप्त करें।

दशहरा 2021 की शुभकामना एवं बधाई संदेश
1- आज आरंभ समय है सुखों का,
हो अंत आपके सारे दुखों का,
हो जाए खात्मा सारी बुराई का,
आने वाला वक्त हो बस अच्छाई का।
Happy Dussehra 2021
2- इससे पहले की दशहरे की शाम हो जाए,
मेरा मैसेज औरों की तरह आम हो जाए,
सारे मोबाइल नेटवर्क जाम हो जाएं,
और दशहरा विश करना आम हो जाए।
आपको और आपके परिवार को दशहरा 2021 की हार्दिक बधाई!
3- आज आया है दशहरा का है पावन त्योहार,
आपको हमेशा मिले खुशियां और बेशुमार प्यार,
करें मां दुर्गा और श्री राम आप पर कृपा अपार।
Happy Dussehra 2021
4- त्याग दी ख्वाहिशें कुछ अलग करने के लिए,
राम ने खोया बहुत कुछ श्रीराम बनने के लिए।
दशहरा 2021 की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं!
5- बुराई का होता है विनाश,
दशहरा लाता है उम्मीद की आस,
रावण की तरह आपके दुखों का हो नाश,
सफलता और तरक्की के साथ यह दशहरा हो खास।
आपको और आपके परिवार को दशहरा 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं!
6- इस देश में सत्य स्थापित कर,
हर बुराई को मिटाना होगा,
आतंकी रावण का दहन करने,
आज फिर राम को आना होगा।
दशहरा 2021 की बधाई एवं शुभकामनाएं!
7- अपने भीतर के रावण को जो खुद आग लगाएंगे,
सही मायने में वे ही आज दशहरा मनाएंगे।
Happy Dussehra 2021
8- दशहरा का पर्व है अच्छाई का प्रतीक,
बुराई की राह पर चलकर हार है निश्चित।
आपको दशहरा 2021 की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!
9- हर पल आपका जीवन हो सुनहरा,
घर आपके रहे सदा खुशियों का पहरा,
रहें आप कहीं भी जहां में,
आपके लिए शुभ हो इस साल का पावन दशहरा।
आपको दशहरा 2021 की कोटि-कोटि बधाई!
10- इस दशहरा प्रण लेना होगा,
रावण नहीं राम बनकर रहना होगा,
बुराई के खिलाफ आवाज उठाना होगा,
हर बच्ची को आज दुर्गा बनाना होगा।
Happy Dussehra 2021
11- अधर्म पर धर्म की जीत,
अन्याय पर न्याय की विजय,
असत्य पर सत्य की जीत,
बुराई पर अच्छाई की जय जयकार,
यही है दशहरा का त्योहार।
आप सभी को हैप्पी दशहरा 2021!


Next Story