धर्म-अध्यात्म

सावन शिवरात्रि पर प्रियजनों और शुभचिंतकों को भेजें शुभकामना संदेश

Shiddhant Shriwas
6 Aug 2021 12:24 PM GMT
सावन शिवरात्रि पर प्रियजनों और शुभचिंतकों को भेजें शुभकामना संदेश
x
इस बार मासिक शिवरात्रि का त्योहार 06 अगस्त 2021 को है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। इस बार मासिक शिवरात्रि का त्योहार 06 अगस्त 2021 को है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। सावन माह में पड़ने वाली मासिक शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। सावन का महीना भगवान को सबसे प्रिय होता है। सावन के महीने में भगवान माता पार्वती संग पृथ्वी पर वास करते हैं और अपने भक्तों की हर तरह की मनोकामनाओं का पूरा करते हैं। सावन के पवित्र महीने में शिवमंदिरों में विशेष रूप से भोलेनाथ की पूजा अर्चना होती है। सावन शिवरात्रि पर शिव भक्त सुबह से ही मंदिरों में शिवलिंग का जलाभिषेक करने के लिए आते हैं। शिवभक्त पूरे दिन उपवास रखकर मंत्रों का जाप करते हुए शिवजी की आराधना में लीन रहते हैं। सावन शिवरात्रि के अवसर पर आप भी एक दूसरे को शुभकामनाएं संदेश भेजें।

Happy Shivratri 2021

भोले बाबा की पूजा करेंगे

तभी सारे बिगड़े काम बनेंगे।

शिवरात्रि की शुभकामनाएं

Happy Shivratri 2021

आज जमा लो भांग का रंग

आपकी जिंदगी बीते खुशियों के संग

भगवान भोले की कृपा बसरे आप पर

जीवन में भर जाए नई उमंग।

सावन शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Sawan Shivratri 2021

शंकर की ज्योति से नूर मिलता है

भक्तों के दिलों को सुकून मिलता है

शिव के द्वार आता है जो भी

सबको फल जरूर मिलता है।

शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Shivratri 2021

भगवान शिव की भक्ति से नूर मिलता है

दिल के धड़कनों को सुरूर मिलता है

जो भी आता भोले के द्वार

कुछ न कुछ जरूर मिलता है।

शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Shivratri 2021

भोले बाबा का आशीर्वाद आपको मिले

उनकी दुआ का प्रसाद आपको मिले

आप करें जिंदगी में इतनी तरक्की

हर किसी का प्यार आपको मिले।

शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं


Next Story