धर्म-अध्यात्म

सपने में शिवलिंग पर दूध चढ़ाते देखा, जानिए इसका अर्थ

Tara Tandi
9 Oct 2022 11:14 AM IST
सपने में शिवलिंग पर दूध चढ़ाते देखा, जानिए इसका अर्थ
x

क्या आपको भी तरह-तरह के सपने आते हैं, जिसे लेकर आपके मन में ढ़ेर सारी उलझने पैदा होती हैं. इसमें कोई दो राय नहीं है कि सपनों का कोई न कोई खास मतलब होता है. ज्योतिष शास्त्र में सपनों का अर्थ बताया गया है. ऐसे में आचार्य विक्रमादित्य बता रहे हैं कि यदि आपने सपने में शिवलिंग पर दूध चढ़ाते देखा, तो इसके क्या संकेत हैं.

सपने में शिवलिंग पर दूध चढ़ाते देखा? जानें अर्थ
यूपी के सहारनपुर से अमन राजपूत लिखते हैं कि उन्होंने सपने में शिवलिंग पर दूध चढ़ाते हुए देखा है, इसके क्या संकेत हैं? इस पर आचार्य विक्रमादित्य कहते हैं कि सपने में शिवलिंग पर दूध चढ़ाना शुभ संकेत हैं. आने वाले दिनों में शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं.
उन्होंने आगे बताया कि शिवलिंग पर दूध चढ़ाना मानसिक खुशी का प्रतीक माना जाता है. आपका मानसिक विकास होगा. आध्यात्मिक स्तर पर भी आपका विकास हो सकता है. आज शांत महसूस करेंगे. आने वाले समय में आपकी सुख और समृद्धि में वृद्धि होगी.

न्यूज़ क्रेडिट: zeenews

Next Story