धर्म-अध्यात्म

सुबह उठते ही आईना देखना लाता है घर में नकारात्मक ऊर्जा

Kiran
30 July 2023 12:32 AM IST
सुबह उठते ही आईना देखना लाता है घर में नकारात्मक ऊर्जा
x
यह बात तो हम सब मानते हैं कि अगर हमारी सुबह शुभ कार्यों के साथ हो तो हमारा पूरा दिन अच्छा गुजरता है। अक्सर हम अपने आसपास की ढेर सारी बातों को अनदेखा कर देते हैं, लेकिन इनका हम पर सीधा असर पड़ता है। अगर आपकी सुबह अच्छी नहीं रही तो तो फिर मन मष्तिक मानसिक परेशानी व मन अशांत रहेगा। इसलिए हम आपको आज ऐसी कुछ उपयोगी बाते बताएँगे जिसे अपनाने से आप का दिन बहुत अच्छा रहेगा और मन शांत रहेगा ,अपनाये नीचे लिखे कुछ उपयोगी टिप्स।
# कभी भी सुबह उठकर कुछ खाने से पहले किसी गाव या पशु का नाम नहीं लेना चाहिए। विशेषकर बन्दर या सूअर का नाम तो कभी नहीं लेना चाहिए ,क्योकि इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव पड़ता है।
# कई लोगों की आदत होती है, सुबह उठते ही आईना देखने की। वास्तु के अनुसार ऐसा कभी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से दिनभर आप पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रह सकता है।
# सुबह टीवी पर कभी भी लड़ाई झगड़े ,सास बहु ,रोने धोने वाले सीरियल ना देखे। सिर्फ प्रवचन सुने या फिर धार्मिक गाने सुनें।
# यह भी कहा जाता है कि आंख खुलते ही किसी का भी चेहरा देखने से बचना चाहिए। दिन की शुरुआत के साथ सबसे पहले अपने ईष्ट देवता का ध्यान करें। उनके ही दर्शन करें।
# सुबह कभी भी शारीरिक सबंध नहीं बनाना चाहिए। इससे आपकी सकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है।
# सुबह नींद से उठने के साथ ही सबसे पहले अपनी हथेली को देखें और भगवान का ध्यान करें। ऐसा करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
# सुबह उठते ही अगर शंख या मंदिर की घंटियों की आवाज सुनाई दे तो यह आपके भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
# यदि सुबह घर से निकलते ही आपको कोई सफाईकर्मी दिखाई दे तो इसे भी शुभ संकेत माना जाता है।
Next Story