धर्म-अध्यात्म

लड़कों की ऐसी हरकतें देख जिंदगी से एकदम बाहर कर देती हैं लड़कियां

Subhi
17 Sep 2022 3:27 AM GMT
लड़कों की ऐसी हरकतें देख जिंदगी से एकदम बाहर कर देती हैं लड़कियां
x
आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में मनुष्य के गुणों और अवगुणों को लेकर कई बातें बताई हैं. इन बातों को जानकर और उनका अनुसरण करके आप अपने जीवन को सुगम बना सकते हैं.

आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में मनुष्य के गुणों और अवगुणों को लेकर कई बातें बताई हैं. इन बातों को जानकर और उनका अनुसरण करके आप अपने जीवन को सुगम बना सकते हैं. चाणक्य के अनुसार एक गुणी, चतुर और ज्ञानी व्यक्ति का साथ आपके जीवन में बहुत महत्व रखता है. वहीं, मनुष्य की कुछ बुरी आदतें जहां आपकों परेशानी में डाल सकती हैं. वहीं, रिश्तों में दरार लाने के लिए भी काफी होती हैं. आज हम चाणक्य नीति में जानेंगे लड़कों की ऐसी आदतें, जो लड़कियों को बिल्कुल पसंद नहीं होती. इतना ही नहीं, ये आदतें देख लड़कियां लड़कों को जिंदगी से निकालने में जरा भी देर नहीं लगाती.

लड़कों के झूठ से होती हैं नफरत

अक्सर देखा गया है कि जो लड़की खुद झूठ नहीं बोलती और दिल की साफ होती है. उसे दूसरों के मुंह से झूठ सुनना भी पसंद नहीं होता. खासतौर से उस व्यक्ति के मुंह से जिसके साथ वे अपने लाइफ स्पेंड करने की सोच रही हैं. चाणक्य का कहना है कि जो लड़के अक्सर बहाने बनाते हैं या फिर किसी चीज को लेकर आना-कानी करते हैं, उनकी इस आदत से लड़कियां बहुत जल्दी इरिटेट हो जाती हैं.

लड़कों का नशा करना

हालांकि, आज कल लड़के और लड़कियां दोनों ही नशा करने लगे हैं. लेकिन जो लड़कियां रिलेश्नशिप को लेकर सीरियस होती हैं उन्हें लड़कों का नशा करना बिल्कुल अच्छा नहीं लगता. बुरी लतों वाले लड़के उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आते. सिगरेट-शराब घर बर्बाद करने का कारण बनते हैं. इसलिए लड़कियां इस तरह के लड़कों से दूर ही रहना पसंद करती हैं.

सेल्फिश लड़के

किसी भी रिश्ते की डोर प्यार, विश्वास और समझौतों पर टिकी होती हैं. अगर आप अपने पार्टनर के लिए सेक्रिफाइज ही नहीं करेंगे, केयरिंग नेचर ही नहीं दिखाएंगे,तो लड़कियां इस तरह के लड़कों के साथ लाइफ स्पेंड करना नहीं चाहती. आचार्य चाणक्य का कहना है कि जो लड़के खुदर्गज होते हैं लड़कियां उन्हें अपने जीवन से एकदम बाहर कर देती हैं.


Next Story