धर्म-अध्यात्म

टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

HARRY
22 May 2023 3:24 PM GMT
टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
x
अच्छे आर्डर मिलने से चिंता दूर होगी। अपनों का प्रेम और स्नेह प्राप्त होगा।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | मेष- कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई नई साझेदारी से बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। अच्छे आर्डर मिलने से चिंता दूर होगी। अपनों का प्रेम और स्नेह प्राप्त होगा। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

वृषभ- आज का दिन आपके लिए बहुत खुशनुमा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपने जो मेहनत की उसमें सफलता मिलती दिखाई देगी। व्यापार में किसी पर अधिक भरोसा करना जोखिम भरा हो सकता है। कोई पुराना विवाद खत्म होगा। अपनो का पूरा साथ प्राप्त होगा।

मिथुन- व्यापारी वर्ग को कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले अनुभवी लोगों के साथ चर्चा करेंगे, जो लाभ देगी। कागजी काम अच्छे से कर लें, किसी पर भरोसा न करें। घर के बड़ों के निर्णय में दखलअंदाजी करने से विवाद हो सकता है। सेहत को लेकर छोटी-मोटी समस्या हो सकती है।कर्क- बिजनेस के अधूरे काम निपटाने के लिए समय अच्छा है, नए एग्रीमेंट मिल सकते हैं। प्रभावी लोगों से मदद मिल सकती है। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं और अपनी हदों का ध्यान जरूर रखें। विद्यार्थी किसी की बातों में आकर अपना नुकसान कर बैठेंगे।

सिंह- कोर्ट-कचहरी और प्रशासनिक कार्य में सफलता मिलेगी। पुराने विवाद के खत्म होने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार व्यवसाय में किसी विशेष व्यक्ति के सहयोग से नया काम मिलेगा। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। गैस और कब्ज की समस्या से परेशान रहेंगे।

कन्या- आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। कमीशन के कामों में सफलता मिल सकती है। प्राइवेट कर्मचारी वर्ग का अपने अधिकारियों से संबंध बिगड़ सकते हैं। शादीशुदा लोग किसी छोटी यात्रा पर जाएंगे। परिवार में किसी का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है।

Next Story