धर्म-अध्यात्म

Holi का यहां देखें दिन तारीख से लेकर मुहूर्त तक

Tara Tandi
10 Feb 2025 12:24 PM IST
Holi का यहां देखें दिन तारीख से लेकर मुहूर्त तक
x
Holi ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन होली का त्योहार बहुत ही खास माना जाता है जो कि देशभर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। होली का त्योहार रंगों का त्योहार होता है
इस दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाकर अपनी खुशियां बांटते हैं। होली से एक दिन पहले होलिका दहन के दिन भगवान विष्णु और अग्नि देव की पूजा की जाती है। ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा होलिका दहन और होली की सही तारीख व पूजा का शुभ मुहूर्त बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
कब मनाई जाएगी होली—
हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत बृहस्पतिवार 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर हो रही है और इस तिथि का समापन अगले दिन यानी की 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में रंगों वाली होली 14 मार्च को पड़ रही है।
होलिका दहन का शुभ समय—
पंचांग के अनुसार होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 13 मार्च की रात 11 बजकर 26 मिनट से लेकर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। ऐसे में होलिका दहन के लिए कुल 1 घंटे 4 मिनट का समय प्राप्त हो रहा है इस दौरान पूजा करना लाभकारी होगा।
होलिका दहन की सरल पूजा विधि—
आपको बता दें कि होलिका दहन की पूजा के लिए सबसे पहले गाय के गोबर से होलिका और प्रहलाद की प्रतिमा बनाकर थाली में रख लें। उसके साथ में रोली, पुष्प, मूंग नारियल, अक्षत
, साबुत हल्दी, बताशे, कच्चा सूत, फल और कलश भरकर रख लें। फिर भगवान नरसिंह का ध्यान करते हुए उन्हें रोली, चंदन, पांच तरह के अनाज, और पुष्प अर्पित करें फिर कच्चा सूत लेकर होलिका की सात बार परिक्रमा करें। अंत में गुलाल डालकर जल अर्पित करें।
Next Story