धर्म-अध्यात्म

वृश्चिक राशि वालो के खुलेगा भाग्य होगी धन वर्षा, जानें साल जनवरी 2021 का इनके राशिफल

Tara Tandi
28 Dec 2020 10:54 AM GMT
वृश्चिक राशि वालो के खुलेगा भाग्य होगी धन वर्षा, जानें साल जनवरी 2021 का इनके राशिफल
x
2021: साल 2020 के विदा में होने में अब गिनती के 4 दिन बचे हैं।

जनता से रिश्ता बेवङेस्क| 2021: साल 2020 के विदा में होने में अब गिनती के 4 दिन बचे हैं। हम सब नई उम्मीदों के साथ नए साल 2021 का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। कोरोना के कटु अनुभवों ने जीवन की नई सीख दी है। उसे लेकर हम सब आगे बढ़ रहे हैं। वृश्चिक राशि वाले भी नए साल में आर्थिक स्थिति, शिक्षा, करियर, सेहत समेत जीवन के कई महत्वपूर्ण विषयों पर चिंतन मनन कर रहे होंगे। उनके भी मन में है कि नववर्ष 2021 उनके लिए कैसा होगा? वृश्चिक राशि के लोगों के जीवन में कई बदलाव होने वाले हैं। जागरण अध्यात्म में आज हम ज्योतिषाचार्य पंडित विजय त्रिपाठी 'विजय' से जानते हैं वृश्चिक राशि के लिए जनवरी 2021 के मासिक राशिफल के बारे में।

वृश्चिक जनवरी राशिफल 2021

नववर्ष 2021 का पहला माह जनवरी वृश्चिक राशि के लोगों के लिए उन्नति और लाभ से जुड़ा हुआ है। 2020 में प्राप्त हुए लाभ इस माह में अब और अधिक होंगे। नौकरी या बिजनसे से होने वाले लाभ में वृद्धि होने की संभावना बनी हुई है।

नए साल के जनवरी में वृश्चिक राशि के लोगों को सभी प्रकार के सुख-चैन प्राप्त करने का योग है। इस माह में सुख, समृद्धि, धन, दौलत का बाहुल्य समय के हाथों में मंडराता हुआ प्रतीत हो रहा है। आपके अतिरिक्त कोई आदमी वहां तक नहीं पहुंच सकता, न ही उसे हथिया सकता है। इस माह में आपकी आर्थिक संपन्नता का योग बना हुआ है।

इसके अलावा आप दूसरे लोगों की संगत में स्वयं को सहज महसूस करेंगे और इसका आनन्द उठाएंगे। मौज-मस्ती, रोमांस का समय है, लेकिन आपको सावधानी भी बरतनी चाहिए। यह माह आपके लिए रोमांच, मनोरंजन, सुख-चैन सभी से भरपूर रहने वाला है।

वृश्चिक राशि के जातक जनवरी 2021 में मिलने वाले समय का सदुपयोग करने में दक्ष होंगे। वह इस समय का उपयोग अप​नी उन्नति में करेंगे।

Next Story