- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- सावन की अधिकमास...
धर्म-अध्यात्म
सावन की अधिकमास पूर्णिमा आज, जानें पूजन का शुभ मुहूर्त
Tara Tandi
1 Aug 2023 8:27 AM GMT

x
हिंदू पंचांग के अनुसार अभी सावन का महीना चल रहा हैं और इस माह अधिकमास पड़ा हैं। ऐसे में इस महीने पड़ने वाली पूर्णिमा को अधिक पूर्णिमा का व्रत किया जाता हैं जो कि शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर मनाई जाती हैं इस दिन पूजा पाठ और स्नान दान कास विधान होता हैं माना जाता हैं कि पूर्णिमा तिथि पर अगर जप, तप और दान करने से साधक को उत्तम फलों की प्राप्ति होती हैं साथ ही अक्षय पुण्य भी प्राप्त होता हैं।
इस बार सावन की अधिक पूर्णिमा आज यानी 1 अगस्त को मनाई जा रही हैं इस दिन मंगला गौरी का पांचवां व्रत भी किया जा रहा हैं। ऐसे में आज के दिन पूजा पाठ और व्रत करने से साधक को दोगुने फल की प्राप्ति होगी साथ ही सौभाग्य भी बढ़ता हैं। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा अधिक पूर्णिमा की पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त बता रहे हैं, तो आइए जानते हैं।
अधिकमास पूर्णिमा व्रत का शुभ समय—
धार्मिक पंचांग के अनुसार अधिकमास पूर्णिमा तिथि का आरंभ 1 अगस्त को सुबह 3 बजकर 51 मिनट से हो रहा हैं वही इसका समापन 2 अगस्त को सुबह 12 बजकर 1 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में स्नान दान व पूजा के लिए शुभ समय दिनभर का बना हैं। माना जाता हैं कि इस दिन पूजा पाठ और स्नान दान करने से साधक के जीवन के कष्टों का अंत हो जाता हैं और सुख समृद्धि में वृद्धि होती हैं।
आपको बता दें कि सावन मास की पूर्णिमा का विशेष महत्व होता हैं इस दिन पूरे विधि विधान से साथ भगवान विष्णु की आराधना करनी चाहिए और सत्यनारायण का व्रत रख कर कथा सुननी व पढ़नी चाहिए। माना जाता हैं कि इस दिन पूजा पाठ और व्रत करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती हैं। इस दिन दान पुण्य के कार्य करने से भगवान शीघ्र प्रसन्न होकर कृपा करते हैं और भक्तों की हर इच्छा को पूरा कर देते हैं।

Tara Tandi
Next Story