धर्म-अध्यात्म

Sawan Special: भोलेनाथ की बरसेगी कृपा सावन में घर पर लगा लें ये पौधा

Sanjna Verma
20 July 2024 10:06 AM GMT
Sawan Special: भोलेनाथ की बरसेगी कृपा सावन में घर पर लगा लें ये पौधा
x
Sawan Special 2024: सावन का महीना भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना है। सावन के महीने में भगवान शिव अपने भक्तों से मिलने और उनकी मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए पृथ्वी पर भ्रमण करते हैं। भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए सभी भक्त अगल-अगल तरह से उपाय करके प्रसन्न करते हैं। आज इस लेख में हम आपको भगवान शिव के सबसे प्रिय पांच फूलों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप अपने घर में लगा सकते हैं। भगवान को जल चढ़ाते समय भी
आप
इन फूलों को अर्पित कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-से फूल शिव जी को सबसे प्रिय है।
कनेर का फूल
भगवान शिव को कनेर का फूल बहुत ही पसंद है। धार्मिक शास्त्रों में कनेर के फूलों से शिवजी की पूजा करने का वर्णन है। यदि आप भी भगवान Bholenath को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आप सावन के महीने में सोमवार के दिन शिवलिंग पर कनेर के फूल अर्पित करें। ऐसा करने से भक्त की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। कनेर का फूल तीन रंगो में आता है, सफेद, पीला और लाल। आप अपने पसंद के हिसाब से कोई भी रंग का फूल के पौधे को घर में उगा सकते हैं।
शमी का फूल
शमी के पौधे की पूजा हिंदू धर्म में होती है और इसे बहुत ही पवित्र माना जाता है। इसे शिवजी का पसंदीदा पौधा बताया जाता है। बता दें कि शमी के पेड़ पर उगने वाला फूल भगवान शिव को बेहद प्रिय है। सावन के दौरान अपने घर में शमी के पौधे को जरुर लगाएं। हर सोमवार को इसके फूलों को भगवान भोलेनाथ को अर्पित करें। इसके फूल गुलाबी और पीले रंग के होते है।
ब्रह्म कमल
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस फूल से जल का छिड़काव करके शिवजी ने
गणेश
जी को जीवित किया था। इस कारण से इसे जीवन देने वाला फूल भी कहा जाता है। भगवान शंकर को यह फूल काफी प्रिय है। यह फूल सफेद रंग का होता है। इसे पौधे को घर पर लगाने से भोलेनाथ की कृपा बनी रहती है।
अपराजिता फूल
अपराजिता पौधा घर के लिए सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। सावन के मौसम में तो इस पौधे को घर पर लगाना और बहुत ही शुभ होता है। इसके फूल भोलेनाथ को बेहद पसंद है। कहा जाता है इस पौधे को घर पर लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इस पौधे के फूल को भगवान शिव को dedicated करने से घर की आर्थिक स्थिति ठीक होती है। शिवजी का आशीर्वाद सभी लोगों पर बना रहता है।
Next Story