- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- सावन शिवरात्रि 2025:...

x
Religion धर्म : धार्मिक मत है कि सावन शिवरात्रि (Sawan Shivratri 2025) पर भगवान शिव की पूजा करने से विवाहित महिलाओं के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही अखंड सुहाग की प्राप्ति होती है।
वहीं अविवाहित जातकों की शादी शीघ्र हो जाती है। इस शुभ अवसर शिव-शक्ति के निमित्त व्रत रखा जाता है। सावन का महीना देवों के देव महादेव को बेहद प्रिय है। इस महीने में रोजाना भगवान शिव की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त सावन सोमवारी का व्रत रखा जाता है। इस शुभ अवसर पर देवों के देव महादेव का जलाभिषेक किया जाता है। शिव पुराण में वर्णित है कि सावन महीने में भगवान शिव की पूजा करने से साधक की हर एक मनोकामना पूरी होती है। साथ ही शिव जी की कृपा से जीवन में मंगल ही मंगल होता है। कहते हैं कि भगवान शिव के भक्तों को जीवन में सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि सावन शिवरात्रि कब है? आइए, शुभ मुहूर्त एवं योग जानते हैं-
सावन शिवरात्रि शुभ मुहूर्त : वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 23 जुलाई को सुबह 04 बजकर 39 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, 24 जुलाई को देर रात 02 बजकर 28 मिनट पर चतुर्दशी तिथि समाप्त होगी। हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। इसके लिए 23 जुलाई को सावन शिवरात्रि मनाई जाएगी। इस दिन निशा काल में पूजा का समय देर रात 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक है।
हर्षण योग : ज्योतिषियों की मानें तो सावन शिवरात्रि पर दुर्लभ हर्षण योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का निर्माण दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से हो रहा है। वहीं, इस योग का समापन 24 जुलाई को सुबह 09 बजकर 15 मिनट पर होगा।
भद्रावास योग: सावन शिवरात्रि पर भद्रावास योग का भी संयोग बन रहा है। भद्रावास योग दोपहर 03 बजकर 31 मिनट तक है। इस दौरान भद्रा स्वर्ग में रहेंगी। भद्रा के स्वर्ग में रहने के दौरान भगवान शिव की पूजा करने से साधक को दोगुना फल मिलेगा।
पंचांग: सूर्योदय - सुबह 05 बजकर 37 मिनट पर
सूर्यास्त - शाम 07 बजकर 17 मिनट पर
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 15 मिनट से 04 बजकर 56 मिनट तक
विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 44 मिनट से 03 बजकर 39 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 07 बजकर 17 मिनट से 07 बजकर 38 मिनट तक
निशिता मुहूर्त - रात्रि 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक
Tagsसावन शिवरात्रि2025कबपूजाSawan Shivratriwhenpujaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





