- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Sawan पूजा नियम:...
धर्म-अध्यात्म
Sawan पूजा नियम: शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं और किन चीजों से बचें
Tara Tandi
12 July 2026 6:31 PM IST

x
ज्योतिष न्यूज़ : सावन का महीना भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए बहुत ही विशेष और शुभ माना जाता है। सावन में पूरे विधि विधान के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा करने का महत्व खास महत्व होता है। इस पूरे माह शिवलिंग का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव जल्द प्रसन्न होते हैं और हर एक मनोकामना पूरी करते हैं। सावन के महीने में शिवलिंग पर भगवान शिव की प्रिय चीजों को अर्पित करने का विशेष महत्व होता है। वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसी भी चीजें होती हैं जिन्हें शिवलिंग पर अर्पित करना वर्जित होता है। आइए जानते हैं सावन के महीने में शिवलिंग पर क्या अर्पित करें और क्या नहीं।
शिवलिंग पर जल जरूर करें अर्पित
सावन के महीने में शिवलिंग पर जल चढ़ाना बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता है। धार्मिक मान्यता है शिवलिंग पर जलाभिषेष करने से भगवान शिव जल्द प्रसन्न होते हैं।
शिवलिंग पर बेलपत्र
भगवान शिव को बेलपत्र बहुत ही प्रिय होता है। सावन के महीने में हर दिन शिवलिंग पर बेल पत्र अर्पित करने से भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है। शिवलिंग पर तीन पत्तियों वाला बेलपत्र चढ़ाना बहुत ही शुभ और पवित्र होता है।
दूध से जलाभिषेक
शिवलिंग पर दूध चढ़ाने की विशेष परंपरा है। सावन में मंदिर जाकर शिवजी के दर्शन और पूजा के बाद शिवलिंग पर दूध जरूर चढ़ाना चाहिए।
भांग और धतूरा
शिवजी को सावन के महीने में भांग और धतूरा जरूर अर्पित करना चाहिए। इसे बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता है।
चंदन और सफेद फूल
शिवलिंग पर चंदन का लेप और सफेद रंग का फूल अवश्य अर्पित करना चाहिए। इससे शिवजी की विशेष कृपा और आशीर्वाद की प्राप्ति होती है।
शिवलिंग पर तुलसी अर्पित करना वर्जित
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिवजी की पूजा में तुलसी के पत्तों को अर्पित करना अच्छा नहीं माना जाता है।
केतकी का फूल शिवलिंग पर न करें अर्पित
शास्त्रों में शिवलिंग पर केतकी के फूल को अर्पित करना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना में भूलकर भी केतकी के फूल न करें अर्पित।
TagsSawan पूजा नियमशिवलिंग चढ़ाएंकिन चीजों बचेंSawan Puja rulesoffering Shivlingwhat things to avoidजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





