- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- जुलाई में इस तारीख से...
धर्म-अध्यात्म
जुलाई में इस तारीख से शुरू हो रहा सावन, जानें कितने होंगे सोमवार
Tara Tandi
29 Jun 2026 4:54 PM IST

x
Sawan 2026 ज्योतिष न्यूज़ : जल्द शिव भक्तों का इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि जुलाई 2026 में महादेव का प्रिय माह सावन प्रारंभ होगा। मान्यता है कि, सावन के दौरान भगवान शिव अपनी ससुराल यानी पृथ्वी लोक पर आते हैं और अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं। शास्त्रों में भी इस पूरे महीने का विशेष महत्व बताया गया है, जो शिव पूजा, रुद्राभिषेक, व्रत और मंत्र जाप के लिए अत्यंत लाभकारी है। सावन में की गई शिव साधना व्यक्ति को जीवन के कष्टों से मुक्ति दिलाने और नकारात्मक प्रभावों को दूर करने में सहायक होती है। यही कारण है कि शिव भक्त पूरे वर्ष इस महीने का इंतजार करते हैं। आइए जानते हैं साल 2026 में सावन कब शुरू होगा, कितने सावन सोमवार पड़ेंगे और सावन शिवरात्रि की सही तिथि क्या रहेगी।
कब से शुरू होगा सावन 2026?
वैदिक पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में सावन मास की शुरुआत 30 जुलाई 2026 से होगी। यह पवित्र महीना लगभग एक महीने तक चलेगा और इसका समापन 28 अगस्त 2026 को होगा। हिंदू धर्म में सावन को चातुर्मास का दूसरा महीना माना जाता है, जो तपस्या और आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है।
सावन सोमवार 2026
पहला सावन सोमवार- 3 अगस्त 2026
दूसरा सावन सोमवार -10 अगस्त 2026
तीसरा सावन सोमवार - 17 अगस्त 2026
चौथा सावन सोमवार - 24 अगस्त 2026
पहले सावन सोमवार पर बन रहे शुभ योग
साल 2026 का पहला सावन सोमवार 3 अगस्त को पड़ रहा है, जो धार्मिक दृष्टि से काफी खास माना जा रहा है। यह दिन श्रावण कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर आएगा। ज्योतिष गणना के अनुसार इस दिन उत्तरभाद्रपदा और रेवती नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। इसके साथ ही सुकर्मा योग और धृति योग का निर्माण भी होगा, जिससे दिन की शुभता कई गुना बढ़ जाएगी।
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04:26 से 05:14 तक
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:07 से 12:59 तक
अमृत काल - शाम 05:07 से 06:44 तक
सावन शिवरात्रि 2026 ?
सावन महीने में आने वाली सावन शिवरात्रि का विशेष धार्मिक महत्व होता है। वर्ष 2026 में सावन शिवरात्रि 12 अगस्त को मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 11 अगस्त को सुबह 4 बजकर 54 मिनट से शुरू होगी, जो 12 अगस्त को सुबह 1 बजकर 52 मिनट पर समाप्त होगी। इसी अवसर पर देशभर में निकलने वाली कांवड़ यात्रा का समापन भी होता है।
सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने का शुभ समय
निशिता काल पूजा मुहूर्त - 12 अगस्त, रात्रि 12:05 से 12:48 तक
प्रथम प्रहर पूजा - शाम 07:04 से रात 09:45 तक
द्वितीय प्रहर पूजा - रात 09:45 से देर रात 12:26 तक
तृतीय प्रहर पूजा - देर रात 12:26 से सुबह 03:07 तक
चतुर्थ प्रहर पूजा - सुबह 03:07 से सुबह 05:49 तक
Tagsजुलाई इस तारीखशुरू सावन सोमवारSawan Monday startson this date in July.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





