- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- सावन: 23 साल बाद...
धर्म-अध्यात्म
सावन: 23 साल बाद सोमवार को नागपंचमी का दुर्लभ संयोग, गंगाजल मिलाकर अभिषेक करने से विशेष फलदाई
jantaserishta.com
3 Aug 2026 1:25 PM IST

x
नई दिल्ली: इस सावन के पवित्र महीने की शुरुआत 30 जुलाई से हुई है, जो 28 अगस्त तक चलेगा। इस बार सावन के महीने में चार सोमवार पड़ रहे हैं। इस वर्ष सावन की सोमवारी पर दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। इस बार सबसे अधिक चर्चा तीसरे सोमवार की हो रही है। तीसरे सोमवारी पर खास संयोग बन रहा है, जो पूरे महीने का सबसे शुभ और विशेष दिन माना जा रहा है।
3 अगस्त को सावन का पहला सोमवार है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए देशभर के शिवालयों में पहुंच रहे हैं। इस दिन सुकर्मा योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है। आर्थिक परेशानियों, कर्ज या धन संबंधी बाधाओं को दूर करने के लिए भगवान शिव का विशेष जलाभिषेक करना चाहिए।
10 अगस्त को सावन का दूसरा सोमवार है। इस दिन सोमवारी व्रत के साथ-साथ त्रयोदशी तिथि और प्रदोष व्रत का अत्यंत दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस शुभ संयोग पर भगवान शिव की आराधना का दोगुना फल मिलता है। इस दिन भगवान शिव का जलाभिषेक और रूद्राभिषेक करने से मनोकामना पूरी होती है। शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा व दूध अर्पित करना चाहिए।
17 अगस्त को सावन का तीसरा सोमवार है। 23 वर्ष बाद सावन का सोमवार और नाग पंचमी एक ही दिन पड़ रहे हैं, जिससे 'सोमवती नाग पंचमी' का महासंयोग बन रहा है। इस दिन शिवलिंग पर चंदन, बेलपत्र, और दूध में गंगाजल मिलाकर अभिषेक करने से विशेष पुण्य मिलेगा। इसके साथ ही इस दिन सर्वार्ध सिद्ध योग और शिववास का भी अद्भुत संयोग बन रहा है।
24 अगस्त को सावन का चौथा सोमवार है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि का संयोग बन रहा है। यह सावन महीने का आखिरी सोमवार होगा। इस दिन भगवान शिव की पूजा करना विशेष फलदाई होगा। शिवलिंग पर जल और गंगाजल चढ़ाने के बाद नारियल और काले तिल, बेलपत्र, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित कर भगवान शिव की आरती करने से मनोकामना पूरी होती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





