धर्म-अध्यात्म

सावन 2026 विशेष: ग्रहों की शांति और शिव आशीर्वाद के लिए करें ये सरल उपाय

Tara Tandi
12 July 2026 7:55 PM IST
सावन 2026 विशेष: ग्रहों की शांति और शिव आशीर्वाद के लिए करें ये सरल उपाय
x
ज्योतिष न्यूज़: जल्द ही सावन का महीना शुरू होने वाला है। हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत शुभ और पवित्र माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के महीने में भोलेनाथ जल्द प्रसन्न होते हैं और हर तरह की मनोकामनाओं को पूरी करते हैं। सावन का महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता हैं क्योंकि ऐसी मान्यता हैं सावन के महीने में भगवान शिव ने माता पार्वती की तपस्या से प्रसन्न होकर अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार्य किया था। इस कारण से सावन में शिवलिंग पर जलाभिषेक, पूजा, जाप, मंत्र साधना, रुद्राभिषेक,
महामृत्युंजय मंत्र
और शिव चालीसा का पाठ करने का विशेष महत्व होता है। सावन के महीने में कुछ उपाय को बहुत ही कारगर माना गया है।
कुंडली में शनि, राहु-केतु के अुशभ प्रभाव से मुक्ति पाने के उपाय
कई लोगों की कुंडली में शनि, राहु और केतु के कारण कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर सावन के महीने में अगर कुछ उपाय किए जाते हैं तो इनके अशुभ प्रभावों से छुटकारा मिलता है। सावन के महीने में शिव साधना से जुड़े कुछ उपाय बहुत ही कारगर साबित होते हैं।
रुद्राभिषेक
सावन के महीने में अगर पूरे भक्ति और श्रद्धा भाव से हर दिन एक लोटा जल शिवलिंग पर अर्पित किया जाता है तो सभी तरह के कष्टों से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा सावन के महीने में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करना बहुत ही शुभ और कल्याणकारी होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव जल्द प्रसन्न होते हैं और जीवन में चली आ रही परेशानियों का अंत हो जाता है। जिन जातकों की कुंडली में अगर शनि, राहु या केतु से जुड़ा कोई दोष होता है तो रुद्राभिषेक करने से परेशानियों में कमी आने लगती है। इस उपाय से नौकरी-कारोबार और सेहत से जुड़ी दिक्कतों में भी कमी आने लगती है।
दान
सावन के महीने में शिवलिंग पर दूध अर्पित करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा अगर इस माह जरूरमंदों को दूध का दान किया जाता है तो इसे भी बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के बाद किसी गरीब या जरूतमंदों को दूध का दान किया जाय तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। शिवलिंग पर दूध अर्पित करने और दूध का दान करने से भगवान शिव की विशेष की कृपा मिलती है। साथ ही कुंडली में ग्रह संबंधी दोषों से छुटकारा मिलता है।
Next Story