धर्म-अध्यात्म

Sawan 2026: 30 जुलाई से शुरू होगा सावन, इस बार पड़ेंगे 4 सोमवार व्रत

Tara Tandi
2 July 2026 4:27 PM IST
Sawan 2026: 30 जुलाई से शुरू होगा सावन, इस बार पड़ेंगे 4 सोमवार व्रत
x
Sawan 2026 ज्योतिष न्यूज़: हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व होता है। सावन का महीना जिसे श्रावण भी कहते हैं हिंदू कैलेंडर का पांचवा महीना होता है। सावन का महीना भगवान शिव को सबसे ज्यादा प्रिय होता है, ऐसें में शिवभक्तों के लिए यह महीना बहुत ही विशेष, पुण्यदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा करने पर वे जल्दी प्रसन्न होते हैं और हर तरह की मनोकामनाओं की पूरा करते हैं। इसके अलावा एक दूसरी मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए
108 वर्षों की कठिन तपस्या की थी
, तब भोलेनाथ प्रसन्न होकर सावन के महीने में ही उन्हें अपनी पत्नी रूप में स्वीकार किया था। इस कारण से सावन का महीना बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता है। इस माह में जो भी व्यक्ति सच्चे मन और भक्ति भाव से भगवान शिव की आराधना और जलाभिषेक करता है उनकी हर के इच्छा अवश्य पूरी होती है। सावन के महीने में आने वाला सोमवार का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं इस वर्ष कब से सावन का महीना शुरू होने वाला है और कितने सावन सोमवार व्रत रखे जाएंगे।
कब से शुरू होगा सावन का महीना
हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन का महीना इस वर्ष 30 जुलाई से शुरू होने वाला है, जो 28 अगस्त 2026 तक चलेगा। सावन के महीने में सृष्टि के संचालन का भार भगवान शिव के कंधों पर होता है क्योंकि भगवान विष्णु चार महीने के दौरान योगनिद्रा में रहते हैं।
सावन सोमवार कब-कब
सावन माह का पहला सोमवार- 3 अगस्त 2026
सावन माह का दूसरा सोमवार- 10 अगस्त 2026
सावन माह का तीसरा सोमवार- 17 अगस्त 2026
सावन माह का चौथा सोमवार- 24 अगस्त 2026
सावन सोमवार का महत्व
हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत ही पवित्र और शुभ माना जाता है। सावन के महीने में भगवान शिव का जलाभिषेक करने, रुद्राभिषेक करने और विशेष अनुष्ठान करने से भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष कृपा मिलती है। सावन के महीने में आने वाले सभी सोमवार के दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक करने और मंत्रों के जाप से सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। वहीं जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति कमजोर होती है सावन के महीने मे शिव आराधना करने से चंद्र दोष दूर हो जाते हैं। इसके अलावा सावन के महीने में कांवड़ ले जाने भी विशेष महत्व होता है। कांवड़ यात्रा करने से सभी तरह की मनोकामनाएं जल्द से जल्द पूरी होती हैं।
Next Story