धर्म-अध्यात्म

Sawan 2026: घर लाएं ये 6 शुभ चीजें, बरसेगी शिवजी की असीम कृपा

Tara Tandi
7 July 2026 12:54 PM IST
Sawan 2026: घर लाएं ये 6 शुभ चीजें, बरसेगी शिवजी की असीम कृपा
x
Sawan 2026 ज्योतिष न्यूज़ : सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति के लिए अत्यंत पावन माना जाता है। इस दौरान श्रद्धालु व्रत रखते हैं, जलाभिषेक करते हैं और पूरे समर्पण के साथ महादेव की पूजा करते हैं। दृक पंचांग के अनुसार वर्ष 2026 में सावन की शुरुआत 30 जुलाई से होगी और इसका समापन 28 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के दिन होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस महीने में की गई शिव उपासना से जीवन की कई बाधाएं दूर होती हैं
और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
इसी कारण लोग सावन के आगमन से पहले अपने घर की साफ-सफाई के साथ कुछ ऐसी शुभ वस्तुएं भी लाते हैं, जिन्हें सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इन चीजों को सावन से पहले घर लाकर विधिपूर्वक स्थापित करने से भगवान शिव के साथ मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है। आइए जानते हैं किन वस्तुओं को सावन से पहले घर लाना शुभ माना जाता है।
चांदी का नंदी
नंदी भगवान शिव के प्रिय भक्त और उनके वाहन माने जाते हैं। सावन से पहले घर में चांदी का नंदी लाकर उसे शिवलिंग के पास स्थापित करना शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मकता बढ़ती है और मनोकामनाएं पूरी होने की मान्यता है।
पारद शिवलिंग
पारद शिवलिंग को धार्मिक दृष्टि से अत्यंत पवित्र माना गया है। कहा जाता है कि सावन में इसकी पूजा करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। यदि इसे सावन से पहले घर में स्थापित कर नियमित अभिषेक किया जाए, तो सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होती है।
रुद्राक्ष
रुद्राक्ष भगवान शिव को अति प्रिय माना जाता है। सावन से पहले रुद्राक्ष घर लाना और उसकी पूजा करना शुभ माना जाता है। कई लोग इसे धारण भी करते हैं। मान्यता है कि इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और जीवन की बाधाएं कम होती हैं।
तांबे का कलश
पूजा-पाठ में तांबे का कलश अत्यंत शुभ माना जाता है। शिवलिंग पर जल अर्पित करने के लिए तांबे के पात्र का विशेष महत्व है। ऐसे में यदि घर में तांबे का कलश न हो, तो सावन से पहले इसे खरीदना शुभ माना जाता है।
शंख
शंख को मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु से जुड़ा माना जाता है, लेकिन इसे घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। पूजा के समय शंख बजाने से वातावरण पवित्र होता है और नकारात्मकता दूर होती है। इसलिए सावन से पहले शंख घर लाना लाभकारी माना जाता है।
बेलपत्र का पौधा
बेलपत्र भगवान शिव को अत्यंत प्रिय होता है। यदि घर में स्थान उपलब्ध हो, तो सावन से पहले बेलपत्र का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है और शिव कृपा प्राप्त होने की मान्यता है।
Next Story