धर्म-अध्यात्म

शनि की उल्टी चाल इन राशियों को बना देगी लखपति, हर क्षेत्र में मिलेगा सफलता

Subhi
10 July 2022 3:15 AM GMT
शनि की उल्टी चाल इन राशियों को बना देगी लखपति, हर क्षेत्र में मिलेगा सफलता
x
ज्योतिष गणना के अनुसार, शनि ग्रह जब किसी राशि से निकलकर किसी दूसरी राशि में गोचर या फिर वक्री होते हैं, तो इसका असर राशियों के साथ-साथ देश दुनिया में होने वाली घटनाओं पर भी पड़ता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार, शनि ग्रह जब किसी राशि से निकलकर किसी दूसरी राशि में गोचर या फिर वक्री होते हैं, तो इसका असर राशियों के साथ-साथ देश दुनिया में होने वाली घटनाओं पर भी पड़ता है। ज्योतिष गणना के अनुसार, व्रकी गति से चलते हुए शनि ग्रह 12 जुलाई को दोपहर 2 बजकर 58 मिनट में मकर राशि में प्रवेश करेंगे और इसी राशि में 23 अक्टूबर 2022 को मकर राशि में मार्गी हो जाएंगे। इसके बाद 7 जनवरी 2023 तक शनि पुन: कुंभ राशि में गोचर करेंगे। शनि के वक्री होने से कुछ राशियों को लाभ मिलेगा। जानिए किन राशियों को शनि की उल्टी चाल चलने से मिलेगा लाभ।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शनि का वक्री होना लाभकारी साबित होगा। सेहत पर अच्छा सुधार होगा। वहीं, नौकरी-बिजनेस में तरक्की मिलने के पूर्ण आसार है। लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। लंबे समय से चली आ रही कोई बड़ी टेंशन से अब छुटकारा मिलेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि से शनि की ढैय्या हट जाएगी। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में शुभ समय आ गया है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ शारीरिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। बिजनेस में वृद्धि होगी। थोड़ा सा निवेश करके काफी मुनाफा कमा सकते हैं। लेकिन पैसों का व्यय अधिक होगा। इसलिए बेकार के खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे, तो बेहतर होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए शनि का उल्टी चाल चलना शुभ होगा। कारोबार में अपार सफलता मिलेगी। वहीं जो लोग कड़ी मेहनत के साथ नई नौकरी ढूंढ रहे हैं उन्हें भी सफलता प्राप्त होगी। शत्रु आपको किसी न किसी तरह हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए अपनी सूझबूझ और सतर्कता से खुद का बचाव करना लाभकारी होगा। सेहत पर पॉजिटिव असर पड़ेगा।


Next Story