धर्म-अध्यात्म

इन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और तुला, मिथुन राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है।

Tara Tandi
9 July 2021 1:04 PM GMT
इन  राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और तुला, मिथुन राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है।
x
इस समय धनु, मकर, कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती और तुला, मिथुन राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | इस समय धनु, मकर, कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती और तुला, मिथुन राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है। शनि के राशि परिवर्तन करने पर किसी राशि से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव खत्म हो जाता है तो किसी राशि पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू हो जाती है। शनि अगले साल राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे कुछ राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू होगी तो कुछ राशियों पर से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या हट जाएगी। लेकिन अगले साल यानी 2022 में शनि दो बार राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं, जिस वजह से अगले साल शनि के प्रभाव में कुल 8 राशियां आ जाएंगी।

29 अप्रैल 2022 को शनि करेंगे राशि परिवर्तन
29 अप्रैल 2022 को शनि मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनि के राशि परिवर्तन करते ही धनु राशि से शनि की साढ़ेसाती और तुला, मिथुन राशि से शनि की ढैय्या हट जाएगी, लेकिन 2022 जुलाई में शनि एक बार फिर राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे इन राशियों पर फिर से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू हो जाएगी। 12 जुलाई 2022 को शनिदेव वक्री चाल चलते हुए एक बार फिर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
2022 में कुल 8 राशियां होंगी शनि के प्रभाव में
29 अप्रैल, 2022 को शनि के राशि परिवर्तन करने से मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती और कर्क, वृश्चिक राशि पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी। शनि के प्रभाव में धनु, तुला, मिथुन, मकर और कुंभ राशि पहले से हैं। मीन, कर्क और वृश्चिक राशि के भी शनि के प्रभाव में आने से कुल 8 राशियां शनि के प्रभाव में आ जाएंगी।
साल 2023 में शनि फिर से मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। तब धनु राशि को साढ़ेसाती और मिथुन, तुला राशि को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)


Next Story