धर्म-अध्यात्म

शनि का इन 4 राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव, 31 जनवरी तक ये तीन बड़े ग्रह होंगे अस्त

Bhumika Sahu
11 Jan 2022 4:20 AM GMT
शनि का इन 4 राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव, 31 जनवरी तक ये तीन बड़े ग्रह होंगे अस्त
x
2022 के पहले महीने जनवरी में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में विशेष बदलाव देखने को मिलेगा। जनवरी में दो ग्रहों का राशि परिवर्तन और तीन ग्रह अस्त हो रहे हैं। ग्रहों के राजा सूर्य 14 जनवरी को मकर राशि में गोचर करेंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। 2022 के पहले महीने जनवरी में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में विशेष बदलाव देखने को मिलेगा। जनवरी में दो ग्रहों का राशि परिवर्तन और तीन ग्रह अस्त हो रहे हैं। ग्रहों के राजा सूर्य 14 जनवरी को मकर राशि में गोचर करेंगे। 16 जनवरी को मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन होगा। इसके साथ ही बुध, शुक्र और शनि जनवरी माह में अस्त होंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह का अस्त होना शुभ नहीं होता है। ग्रह अस्त का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है।

शनि 22 जनवरी, शनिवार को सुबह 09 बजकर 44 मिनट पर अस्त होंगे और 24 फरवरी, गुरुवाक को सुबह 04 बजकर 38 मिनट पर उदय होंगे। शनि को आयु, रोग, दुख, पीड़ा, लोहा, सेवक, जेल का कारक माना जाता है। वहीं शुक्र को सुख-संपदा और वैभव का कारक माना जाता है। वक्री शुक्र 06 जनवरी को धनु राशि में अस्त हो चुके हैं और 12 जनवरी को उदित होंगे। जानिए शनि का किन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव-
मेष- शनि का अस्त मेष राशि वालों के लिए लाभकारी नहीं रहेगा। मंगल ग्रह की राशि मेष है। मंगल और शनि के बीच शत्रुता का भाव है। ऐसे में इन राशियों के जातकों को कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए शनि का अस्त होना शुभ नहीं है। मिथुन राशि वालों पर शनि ढैय्या चल रही है। इस दौरान किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।
कर्क- आपको इस दौरान मानसिक तनाव हो सकता है। सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। कार्यस्थल पर आपकी इमेज खराब होने का खतरा है।
कन्या- इस दौरान आपको मेहनत का पूरा लाभ नहीं मिलेगा। कामकाज में रूकावटें आ सकती हैं। काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।


Next Story