धर्म-अध्यात्म

जून में शनि होंगे वक्री, इन राशियों के जीवन में आएगी बड़ी मुश्किलें

Subhi
27 May 2022 6:06 AM GMT
जून में शनि होंगे वक्री, इन राशियों के जीवन में आएगी बड़ी मुश्किलें
x
29 अप्रैल को शनि कुंभ राशि में प्रवेश कर गए थे। शनि के इस गोचर से कुछ राशियों के जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति हो रही हैं और वहीं कुछ लोगों के लिए अशुभ फल दे रहा है।

29 अप्रैल को शनि कुंभ राशि में प्रवेश कर गए थे। शनि के इस गोचर से कुछ राशियों के जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति हो रही हैं और वहीं कुछ लोगों के लिए अशुभ फल दे रहा है। वहीं 5 जून से अगले 141 दिन तक शनि वक्री रहेंगे। इसके बाद 23 अक्टूबर से शनि मार्गी होंगे। शनि के वक्री होने से तीन राशियों के जीवन में कई मुश्किलें और चुनौतियां आ सकती हैं। जानिए शनि के वक्री होने से किन राशियों को सावधान रहने की जरूरत है। शनि के वक्री होने से कुछ राशियों की साढ़े साती और ढैय्या शुरू हो जाएगी।

कर्क राशि

कर्क राशि में शनि की ढैय्या चल रही है। इसलिए शनि का व्रकी होना भी इस राशि के लिए अच्छा साबित नहीं होगा। इस राशि के जातकों को अपनी वाणी में थोड़ा सा कंट्रोल रखने की जरूरत है। क्योंकि छोटी सी बात बड़ा विवाद खड़ा कर सकती है। शनि के दुष्प्रभाव से इस राशि के जातकों को दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए वाहन चलाते समय विशेष ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि

इस राशि में भी शनि की ढैय्या चल रही है। इसलिए वक्री शनि इस राशि के लिए भी कई परेशानियां ला सकता है। घर में किसी न किसी बात पर बहस होती रहेगी। अपने खर्चे में थोड़ा सा लगाम लगाने की जरूरत होगी अन्यथा पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप किसी बिजनेस या फिर किसी को पैसे देने जा रहे हैं तो थोड़ा सोच समझ कर दें। वरना हानि का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी बड़े निर्णय को लेने से पहले अच्छे से सोच विचार जरूर कर लें।

मीन राशि

इस राशि में भी शनि की साढ़े साती चल रही है। ऐसे में शनि का वक्री होने पर इस राशि पर भी अधिक प्रभाव पड़ेगा। धन लाभ के बहुत ही कम आसार नजर आ रहे हैं। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कानूनी कामों में बेकार का धन खर्च होगा। वाहन सावधानीपूर्वक के साथ चलाएं क्योंकि इस राशि के जातक दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। अपने पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।


Next Story