धर्म-अध्यात्म

शनि गोचर खत्‍म करेगा 2 राशियों की ढैय्या, कर्क-वृश्चिक वालों को मिलेंगी धड़ाधड़ सफलताएं

Tulsi Rao
22 Jun 2022 12:25 PM IST
शनि गोचर खत्‍म करेगा 2 राशियों की ढैय्या, कर्क-वृश्चिक वालों को मिलेंगी धड़ाधड़ सफलताएं
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Shani Gochar 2022 effect on Zodiac Sign: शनि ग्रह 12 जुलाई 2022 को राशि बदलने जा रहे हैं. वे वक्री चाल चलते हुए कुंभ राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. वक्री शनि का राशि गोचर सभी लोगों की जिंदगी पर बड़ा असर डालेगा. यह असर शुभ या अशुभ हो सकता है. इसके साथ-साथ शनि राशि परिवर्तन का असर उन राशियों पर भी पड़ेगा जिन पर शनि की साढ़े साती या ढैय्या चल रही है.

शनि गोचर खत्‍म करेगा 2 राशियों की ढैय्या
अभी शनि देव कुंभ राशि में हैं और इस कारण कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर शनि की ढैय्या चल रही है. इन राशियों पर 29 अप्रैल को हुए शनि गोचर के बाद ढैय्या शुरू हुई थी. साथ मिथुन और तुला राशि से ढैय्या खत्‍म हो गई थी. लेकिन एक बार फिर वक्री शनि के मकर राशि में प्रवेश करते ही फिर से मिथुन और तुला राशि वालों पर ढैय्या शुरू हो जाएगी. साथ ही कर्क और वृश्चिक राशि वालों को ढैय्या से राहत मिल जाएगी.
कर्क-वृश्चिक वालों को मिलेंगी धड़ाधड़ सफलताएं
12 जुलाई को शनि के मकर राशि में प्रवेश करते ही कर्क और वृश्चिक राशि की ढैय्या खत्‍म हो जाएगी. इसके साथ ही इन्‍हें कामों में सफलता मिलनी शुरू हो जाएगी. रुके हुए काम बनने लगेंगे. फंसा हुआ पैसा वापस मिलेगा. यदि प्रमोशन-इंक्रीमेंट रुका हुआ था तो अब मिल सकता है. तनाव और शारीरिक कष्‍ट कम होंगे. यदि कुंडली में शनि अच्‍छी स्थिति में होंगे तो वे काफी लाभ देंगे. इस दौरान अच्‍छे काम करने से शुभ फल बढ़ेंगे लिहाजा गरीबों की मदद करें.


Next Story