धर्म-अध्यात्म

शनि, मंगल, बुध एक ही राशि में, देखें ग्रहों की इस युति से किसे होगा फायदा- नुकसान

Bhumika Sahu
26 Feb 2022 3:40 AM GMT
शनि, मंगल, बुध एक ही राशि में, देखें ग्रहों की इस युति से किसे होगा फायदा- नुकसान
x
आज मंगल ने राशि परिवर्तन कर मकर राशि में प्रवेश कर लिया है। मकर राशि में बुध और शनि पहले से विराजमान हैं। मकर राशि में 3 ग्रहों की युति बन गई है। ज्योतिष में ग्रहों की युति को महत्वपूर्ण माना जाता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आज मंगल ने राशि परिवर्तन कर मकर राशि में प्रवेश कर लिया है। मकर राशि में बुध और शनि पहले से विराजमान हैं। मकर राशि में 3 ग्रहों की युति बन गई है। ज्योतिष में ग्रहों की युति को महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों की युति का सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं शनि, बुध और मंगल के एक ही राशि में प्रवेश करने से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल...

मेष राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृष राशि- माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। रहन सहन अव्यवस्थित रहेगा। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है।
मिथुन राशि- : कारोबार हेतु विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में श्रम अधिक रहेगा।
कर्क राशि- भवन-सुख में वृद्धि हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। पिता का सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि- किसी मित्र का आगमन हो सकता है। परिवार संग किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं।
कन्या राशि- शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं, सचेत रहें।
तुला राशि- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत बन सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि- नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी संभव है। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी।
धनु राशि- मानसिक शांति तो रहेगी, फिर भी संयत रहें। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
मकर राशि- शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। आयात-निर्यात के कारोबार के सुखद नतीजे मिलेंगे। लाभ में वृद्धि होगी। यात्रा भी लाभप्रद रहेगी।
कुंभ राशि- संयत रहें। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मीन राशि- नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, कार्यभार भी बढ़ सकता है। कारोबार में सुधार हेतु भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।


Next Story