धर्म-अध्यात्म

दुनिया का हर सुख देती है हथेली की शनि रेखा

Tara Tandi
11 Sep 2023 8:14 AM GMT
दुनिया का हर सुख देती है हथेली की शनि रेखा
x
हर किसी की हथेली पर कई तरह की रेखाएं, आकृतियां और निशान बने होते हैं जिनका जातक के जीवन और हस्तरेखा शास्त्र में अधिक महत्व होता है। हथेली पर बनने वाली ये रेखाएं व्यक्ति के भविष्य से जुड़ी अहम जानकारी प्रदान करते हैं हथेली पर कई शुभ अशुभ रेखाएं बनी होती हैं जिनमें शुभ रेखाएं जीवन में सुख समृद्धि और सफलता का संकेत प्रदान करती हैं तो वही अशुभ रेखाएं दुख परेशानियों की ओर इशारा करती हैं।
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर बनी शनि रेखा व्यक्ति को शानदार जीवन प्रदान करती है ऐसा व्यक्ति पद, प्रतिष्ठा, सम्मान, धन, दौलत, सुख सब कुछ हासिल करता हैं और कामयाब व्यक्ति कहलाता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा हथेली पर बनने वाली शनि रेखा के बारे में जानकारी प्रदान कर रहे हैं।
हथेली पर बनने वाली शनि रेखा—
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार मणिबंध या हाथ के मध्य भाग से शुरु होकर शनि पर्वत तक जाने वाली रेखा को शनि रेखा कहा जाता है। इसे भाग्य रेखा भी कहते हैं क्योंकि यह जातक का भाग्य बताती है। अगर किसी जातक की हथेली पर शनि रेखा शुभ हो तो जातक को सुखी, सम्मानित और शानदार जीवन मिलता है ऐसा जातक अपने जीवन में बुलंदियों को छूता हैं। इसके अलावा अगर हाथ में शनि रेखा कलाई के उपरी भाग से आरंभ होकर शनि पर्वत तक जाए तो ऐसे जातक भी भाग्यशाली माने जाते हैं।
वे कम आयु में ही अमीर बन जाते हैं और ऐसे लोग अपनी मेहनत और बुद्धिमत्ता के बल पर सब कुछ हासिल करते हैं। वही अगर कोई रेखा जीवन रेखा से निकलकर शनि पर्वत तक जाती है तो भी जातक भाग्यशाली माना जाता है ऐसे लोगों को हर काम में आसानी से सफलता मिल जाती हैं।
Next Story